राज्य में 1,00,302 लोगों ने कोरोना को दी मात, रिकवरी की दर पहुंची 95.32% पर

Updated at : 12 Nov 2020 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य में 1,00,302 लोगों ने कोरोना को दी मात, रिकवरी की दर पहुंची 95.32% पर

झारखंड में रिकवरी की दर पहुंची 95.32% पर

विज्ञापन

रांची : झारखंड में कोरोना के 284 नये पॉजिटिव मिले हैं. वहीं, तीन मरीजों की मौत हो गयी है. इनमें रांची, जमशेदपुर और बोकारो के एक-एक मरीज हैं. राज्य में अबतक 913 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. अबतक 1,05,224 पॉजिटिव मिले चुके हैं, जबकि 1,00,302 निगेटिव हो चुके हैं. इस समय 4009 एक्टिव केस हैं.

1.12 प्रतिशत मिले पॉजिटिव :

बुधवार को 25,320 सैंपल की जांच हुई और 1.12 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं. राज्य में अबतक 37,33,150 लोगों के सैंपल लिये गये हैं और 37,14,582 की जांच हो चुकी है. इस समय बैकलॉग में 18,568 सैंपल हैं.

नये संक्रमित मिले :

बुधवार को रांची से सर्वाधिक 78 नये संक्रमित मिले हैं. बोकारो से 40, चतरा, खूंटी, लातेहार व साहिबगंज से एक-एक, देवघर से 11, धनबाद से 37, दुमका से तीन, जमशेदपुर से 29, गढ़वा से दो, गिरिडीह से नौ, गोड्डा से पांच, गुमला से 16, हजारीबाग से छह, लोहरदगा, पलामू व प. सिंहभूम से चार-चार, रामगढ़ से 13, सरायकेला से 11 व सिमडेगा से अाठ नये पॉजिटिव मिले हैं.

314 की रिपोर्ट निगेटिव आयी :

बुधवार को 314 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव अायी है. इनमें बोकारो से 28, देवघर से 22, धनबाद से छह, दुमका से नौ, जमशेदपुर 40, गढ़वा से तीन, गोड्डा से 23, गोड्डा से 11, गुमला से पांच, हजारीबाग से सात, जामताड़ा से 13, कोडरमा से पांच, लातेहार से छह, पलामू से 12, रामगढ़ से नौ, रांची से 98, सरायकेला 10 व प. सिंहभूम से सात की रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

रिकवरी रेट 95.32 प्रतिशत :

झारखंड में अबतक एक लाख 302 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. इसके साथ ही राज्य में रिकवरी रेट 95.32 प्रतिशत हो गया है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola