Coronavirus : रांची और हटिया स्टेशनों पर तीन गुणा बढ़े प्लेटफॉर्म टिकट के दाम, आज से 10 रुपये का टिकट 30 रुपये में

Updated at : 19 Mar 2020 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus : रांची और हटिया स्टेशनों पर तीन गुणा बढ़े प्लेटफॉर्म टिकट के दाम, आज से 10 रुपये का टिकट 30 रुपये में

COVID19, coronavirus, jharkhand, ranchi, hatia, south eastern railway, paltform tickets, Coronavirus in India, Coronavirus Cases in India, Coronavirus India Live updates, Covid-19 Pandemic in India updates, Coronavirus Infected place in India, Coronavirus Outbreak, Coronavirus Update, Coronavirus Pandemic, Coronavirus death toll, Coronavirus In Jharkhand Update, Coronavirus Section 144, Coronavirus Ranchi Update, Coronavirus Suspect in India, jharkhand high court, high court, hemant soren, chief minister of jharkhand, Coronavirus : platform ticket prices tripled at ranchi and hatia stations, रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित दो रेलवे स्टेशनों रांची और हटिया में प्लेटफॉर्म पर जाना तीन गुणा महंगा हो गया है. 10 रुपये के प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाकर 30 रुपये कर दिये गये हैं. ऐसा कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए किया गया है. Coronavirus tips, coronavirus prevention, india coronavirus count, कोरोना सुझावों

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित दो रेलवे स्टेशनों रांची और हटिया में प्लेटफॉर्म पर जाना तीन गुणा महंगा हो गया है. 10 रुपये के प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाकर 30 रुपये कर दिये गये हैं. ऐसा कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए किया गया है.

दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची और हटिया रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के मूल्य में वृद्धि की गयी है, ताकि स्टेशनों पर भीड़ में कमी आये. दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि रांची रेल मंडल के रांची एवं हटिया रेलवे स्टेशनों पर दिनांक 19.03.2020 से अस्थायी तौर पर अगले आदेश तक प्लेटफार्म टिकट का मूल्य 10 रुपये के स्थान पर 30 रुपये होगा.

undefined

झारखंड में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण का कोई पॉजीटिव मामला सामने नहीं आया है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग रेल मंडलों ने अपने क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट में कई गुणा तक वृद्धि की है. कुछ स्टेशनों पर 10 रुपये के टिकट को 50 रुपये तक कर दिया गया है.

झारखंड के मुख्यमंत्री ने दिया यह निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी जिलों के उपायुक्तों एवं अन्य अधिकारियों को कोरोना वायरस से संबंधित निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि कोरोना वायरस से जुड़ी अफवाहों से बचें. अफवाहों पर ध्यान न देकर, सही जानकारी साझा करें. उन्होंने कहा, ‘हम सामाजिक सहयोग के माध्यम से इस संक्रमण की रोकथाम कर सकते हैं. कोरोना वायरस से किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. हमें सदैव सजग और सचेत रहना है.’

झारखंड हाइकोर्ट में होगी सिर्फ आवश्यक मामलों की सुनवाई

कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर झारखंड हाइकोर्ट की दो खंडपीठों और चार एकल पीठों में बुधवार को सिर्फ आवश्यक मामलों की सुनवाई हुई. चंद अधिवक्ता ही अदालत पहुंचे. झारखंड हाइकोर्ट की सिर्फ दो खंडपीठों और चार एकल पीठों में आवश्यक मामलों की सुनवाई हुई. उच्च न्यायालय परिसर में गुरुवार को भी अधिकतर पुलिसकर्मी और अधिवक्ता मास्क लगाये हुए थे. आम दिनों की अपेक्षा अदालत में अधिवक्ताओं की संख्या काफी कम दिखी.

undefined

अदालत के एडवोकेट हॉल और एडवोकेट चेंबर को सिर्फ कुछ घंटों के लिए खोला जा रहा है. फिर एडवोकेट हॉल और एडवोकेट चेंबर को बंद कर दिया जा रहा है. हाइकोर्ट के दिशा-निर्देश के अनुसार, अब वही अधिवक्ता अदालत परिसर में आयेंगे, जिनका मुकदमा सूचीबद्ध है. पैरवीकार अधिवक्ता अदालत में अपने मुकदमे की पैरवी करने बाद अदालत परिसर से निकल जायेंगे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola