Coronavirus Pandemic: झारखंड में कोरोना के 3 नये मरीज, 2 हिंदपीढ़ी और 1 देवघर से, अबतक 59 संक्रमित

Updated at : 24 Apr 2020 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Pandemic: झारखंड में कोरोना के 3 नये मरीज, 2 हिंदपीढ़ी और 1 देवघर से, अबतक 59 संक्रमित

New Delhi: Medics collect samples from media professionals for COVID-19 tests, at a special testing centre set up by the Delhi government for the same, at Patel Nagar in New Delhi, Thursday, April 23, 2020. (PTI Photo/Vijay Verma) (PTI23-04-2020_000083B)

झारखंड में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को भी राजधानी रांची के हॉट स्पॉट हिंदपीढ़ी से दो नये कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है. इसमें एक महिला और एक पुरुष है. वहीं शुक्रवार को दिन में जारी रिपोर्ट के अनुसार देवघर का एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 59 हो गयी है

विज्ञापन

रांची : झारखंड में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को भी राजधानी रांची के हॉट स्पॉट हिंदपीढ़ी से दो नये कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है. इसमें एक महिला और एक पुरुष है. वहीं शुक्रवार को दिन में जारी रिपोर्ट के अनुसार देवघर का एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 59 हो गयी है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है. अकेले रांची में कोविड-19 के 37 मामले हैं. राज्य में इस महामारी से 8 लोग ठीक भी हुए हैं. शुक्रवार को 327 लोगों के सैंपल की जांच हुई थी, जिसमें 325 रिपोर्ट नेगेटिव आयी है. वहीं तीन पॉजिटिव पाये गये.

Also Read: EXCLUSIVE: लॉकडाउन के बाद बाहर से आनेवाले झारखंडी भाइयों की मदद के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने कसी कमर’, पढ़ें खास बातचीत

राज्य में अबतक 8 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं, इन लोगों को कोविड-19 अस्पताल से घर भेज दिया गया है. ठीक होने वालों में रांची से पांच, हजारीबाग से दो और सिमडेगा से एक मरीज है. बताते चलें कि राज्य में कोरोना का पहला मामला रांची के हिंदपीढ़ी से ही आया था. 31 मार्च को हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलयेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी. वह तबलीग जमात से जुड़ी थी. दो अप्रैल को हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ का रहने वाला एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. वह आसनसोल में मजदूरी का काम करता था और वहीं से हजारीबाग लौटा था.

पांच अप्रैल को बोकारो की एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई. वह बांग्‍लादेश से जमाज में शामिल होकर लौटी थी. छह अप्रैल को रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसकी हाल ही में मौत हो चुकी है. आठ अप्रैल को हिंदपीढ़ी के 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और गोमिया में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गयी है. इस दिन कुल 9 मरीज की पुष्टि हुई थी. नौ अप्रैल को बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.

इसके बाद झारखंड से हर दिन कोरोना संक्रमित मरीज मिलते रहे. 11 अप्रैल को हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई. 12 अप्रैल को बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले. वहीं 13 अप्रैल को रांची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो तथा गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इस दिन कुल 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई.

14 अप्रैल को रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज सामने आये. 15 अप्रैल को रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया. 16 अप्रैल को धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया. 17 अप्रैल को रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई.

18 अप्रैल को हिंदपीढ़ी से एक, धनबाद के हीरापुर से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. वहीं रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि हुई, मगर उनकी रिपोर्ट गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में पॉजिटिव आयी. इसलिए उन्हें राज्य के आंकड़े में नहीं जोड़ा जा रहा है. 19 अप्रैल को हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से एक और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. 20 अप्रैल को हिंदपीढ़ी से एक, बोकारो से एक और हजारीबाग से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई. 22 अप्रैल को रांची के हिंदपीढ़ी के 3 और गढ़वा से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई. 23 अप्रैल को रांची के हिंदपीढ़ी से 6 और बेड़ो से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola