CoronaVirus Lockdown: बेवजह घर से बाहर घूमने वालों को झारखंड पुलिस ने थमाया पोस्टर ‘मैं परिवार और समाज का दुश्मन हूं’

Updated:
विज्ञापन
CoronaVirus Lockdown: बेवजह घर से बाहर घूमने वालों को झारखंड पुलिस ने थमाया पोस्टर ‘मैं परिवार और समाज का दुश्मन हूं’

मैं परिवार और समाज का दुश्मन हूं. मैं बेवजह सड़क पर गाड़ी चलाता हूं. मैं एक अच्छा नागरिक नहीं हूं. कुछ ऐसा ही लिखा पोस्टर मंगलवार को पुलिस प्रशासन द्वारा झारखंड में कई जिलों में सड़क पर बेवजह घूम रहे लोगों को थमाया गया. लोगों का मजाक उड़ना शुरू हुआ तो लॉकडाउन का असर भी कुछ हद तक दिखने लगा.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया/रांची : मैं परिवार और समाज का दुश्मन हूं. मैं बेवजह सड़क पर गाड़ी चलाता हूं. मैं एक अच्छा नागरिक नहीं हूं. कुछ ऐसा ही लिखा पोस्टर मंगलवार को पुलिस प्रशासन द्वारा झारखंड में कई जिलों में सड़क पर बेवजह घूम रहे लोगों को थमाया गया. लोगों का मजाक उड़ना शुरू हुआ तो लॉकडाउन का असर भी कुछ हद तक दिखने लगा. 22 मार्च को देशभर में जनता कर्फ्यू के बाद पूरे झारखंड में सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी.

undefined

वहीं, कोडरमा जिले में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए बीते दिनों धारा 144 लागू की गयी है. इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं के लिए सरकार ने छूट देने की बात कही है. इसी का हवाला देकर कुछ लोग बेवजह घर से बाहर निकल रहे हैं और सड़कों पर घूम रहे हैं. राजधानी रांची में भी ऐसे लोगों को पुलिस ने पकड़ा और उनको पोस्टर थमाया. हालांकि कुछ जगहों पर लोगों को जो पोस्टर थमाये गये उसपर लिखा था, मैं देश का एक जिम्मेवार नागरिक हूं. मैं अपने परिवार का अपने समाज को कोराना वायरस से बचाने के लिए लॉकडाउन का पालन करूंगा.

undefined

कोडरमा में सीओ अशोक राम, कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार, थाना प्रभारी आरएन ठाकुर आदि ने लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया. थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर इस तरह की पहल की गयी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें और बेवजह सड़कों पर न निकलें.

undefined
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola