Live Updates
Coronavirus Jharkhand: नियमों का पालन नहीं किया तो लॉकडाउन में मिली छूट ले ली जायेगी वापस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
Coronavirus Jharkhand LIVE Updates : रांची : कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से बंदिशों में रहे हिंदपीढ़ी को अब बंधनों से मुक्त कर दिया गया है. उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में हिंदपीढ़ी को कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने का फैसला किया गया. धनबाद डीसी ने आज सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि 20 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. रविवार (31 मई, 2020) को प्रदेश के 7 जिलों से 40 कोरोना वायरस से संक्रमित नये मरीज मिले. इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या 600 के पार हो गयी. इसमें सबसे ज्यादा 23 कोरोना पॉजिटिव धनबाद जिला में मिले हैं, जबकि 10 लोग पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर से हैं. हजारीबाग में 3, साहिबगंज में 2, रांची, रामगढ़ व लोरदहगा में 1-1 व्यक्ति में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है. झारखंड में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 635 हो गयी है. इससे पहले, राज्य के पहले रेड जोन हिंदपीढ़ी को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया. हिंदपीढ़ी के पांच मोहल्लों को 27 मई, 2020 को कंटेनमेंट जोन से बाहर किया गया था. रविवार 31 मई, 2020 को पूरी हिंदपीढ़ी को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया. इससे लोगों में काफी खुशी देखी गयी है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें
2