Coronavirus Lockdown: दूसरे राज्यों में फंसे झारखंड के लोगों के लिए दिल्ली में बना कॉल सेंटर, हेल्पलाइन नंबर जारी

Updated at : 03 Apr 2020 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown: दूसरे राज्यों में फंसे झारखंड के लोगों के लिए दिल्ली में बना कॉल सेंटर, हेल्पलाइन नंबर जारी

कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के कारण पूरे देश में जगह-जगह फंसे झारखंड के लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए झारखंड सरकार प्रयासरत है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार झारखंड भवन नयी दिल्ली में भी कॉल सेंटर बनाया गया है. वहां के लिए हेल्पलाइन नंबर 088 266 52 716 और 011 267 39 000 जारी किया गया है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के कारण पूरे देश में जगह-जगह फंसे झारखंड के लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए झारखंड सरकार प्रयासरत है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार झारखंड भवन नयी दिल्ली में भी कॉल सेंटर बनाया गया है. वहां के लिए हेल्पलाइन नंबर 088 266 52 716 और 011 267 39 000 जारी किया गया है.

Also Read: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 3 लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी, 50 को नोटिस

इन हेल्पलाइन नंबरों पर पूरे देश से झारखंड के निवासियों के कॉल आ रहे हैं. श्री एम आर मीणा, स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नयी दिल्ली की अध्यक्षता में गठित टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है. अब तक इन नंबरों पर हजारों कॉल आ चुके हैं, जिन पर भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार लगातार सहायता पहुंचायी जा रही है.

कोविड-19 से बचाव के लिए झारखंड भवन नयी दिल्ली से एयर इंडिया कार्गो द्वारा 3 अप्रैल को 85,000 थ्री लेयर मास्क, 15,000 एन 95 मास्क, 4986 पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट), 7 हजार 500ml के सैनिटाइजर, 100 थर्मो स्कैनर भेजे गये हैं. वहीं 30 मार्च को 1200 वीटीएम किट एवं 25,000 एन 95 मास्क भेजा जा चुका है.

सभी मेडिकल इक्विपमेंट एयर कार्गो द्वारा भेजे जा रहे हैं. राज्य सरकार नोबेल कोरोना वायरस से बचाव एवं उसकी चिकित्सा के लिए लगातार प्रयासरत है. आवश्यकतानुसार आगे भी चिकित्सीय उपकरण मंगाये जायेंगे.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola