तीसरी लहर में झारखंड के 30 से 44 साल के युवा हुए सबसे ज्यादा संक्रमित, जानें किस आयु वर्ग के कितने लोग

Published at :12 Jan 2022 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
तीसरी लहर में झारखंड के 30 से 44 साल के युवा हुए सबसे ज्यादा संक्रमित, जानें किस आयु वर्ग के कितने लोग

कोरोना की तीसरी लहर में झारखंड के 30 से 44 आयु वर्ग के लोग सबसे ज्यादा संक्रमित हुए हैं. जबकि दूसरे नंबर पर 15 से 29 साल के बीच लोग प्रभावित हैं. लेकिन इस लहर में अधेड़ व बुजुर्ग लोग कम संक्रमित हुए हैं.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में तीसरी लहर में सबसे अधिक संक्रमित 30 से 44 आयु वर्ग के लोग हुए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर 15 से 29 वर्ष के युवा प्रभावित होनेवालों में शामिल हैं. दोनों आयु वर्ग कामकाजी लोगों या छात्रों का है, जो अक्सर बाहर किसी न किसी काम से निकलते हैं. झारखंड में 25 दिसंबर 2021 से 10 जनवरी 2022 के बीच करीब 31467 संक्रमित मिल चुके हैं. इनमें 30 से 44 आयु वर्ग के 34.75 प्रतिशत और 15 से 29 आयु वर्ग के 32.60 प्रतिशत संक्रमित मिल चुके हैं. 30 से 44 आयु वर्ग के 10935 संक्रमित हुए हैं, जबकि 15 से 29 आयु वर्ग के 10260 संक्रमित हुए हैं.

बच्चे भी संक्रमित हुए हैं :

राज्य में तीसरी लहर में अब तक मिले कुल संक्रमितों में 4.72 प्रतिशत बच्चे भी हैं. शून्य से 14 वर्ष आयु वर्ग के इन बच्चों की संख्या 1488 हैं, जो संक्रमित हुए हैं.

अधेड़ व बुजुर्ग कम संक्रमित :

तीसरी लहर में 45 से 59 आयु वर्ग के संक्रमितों की संख्या 6470 है, जो कुल संक्रमितों का 20.56% है. हालांकि इस बार 60 प्लस के लोग कम संक्रमित हुए हैं. इनकी संख्या 2314 है, जो कुल संक्रमितों का 7.35% है. मौत का आंकड़ा बुजुर्गों के लिए चिंताजनक है. 25 दिसंबर से 10 जनवरी तक कुल 27 लोगों की मौत हुई है. इनमें से 21 बुजुर्ग हैं, जिनकी उम्र 60 या उससे ज्यादा थी.

मंगलवार को राज्य में 4,719 संक्रमित मिले

1,592 संक्रमित रांची के

जिला संक्रमित मिले

बोकारो 189

चतरा 111

देवघर 173

धनबाद 158

दुमका 94

पू सिंहभूम 1160

गढ़वा 60

गिरिडीह 27

गोड्डा 51

गुमला 67

हजारीबाग 265

जामताड़ा 49

खूंटी 77

कोडरमा 14

लातेहार 39

लोहरदगा 72

पाकुड़ 36

पलामू 139

रामगढ़ 80

रांची 1592

साहेबगंज 39

सरायकेला 41

सिमडेगा 29

प सिंहभूम 98

दिसंबर 2021 से 10 जनवरी 2022 का आंकड़ा

उम्र प्रतिशत

30-44 वर्ष 34.75

15-29 वर्ष 32.60

45-59 वर्ष 20.56

60 प्लस 7.35

0-14 वर्ष 4.72

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola