Coronavirus In Jharkhand : कोरोना आपदा के बीच संजीवनी वाहन को सीएम हेमंत सोरेन ने दिखायी हरी झंडी, अब समय से अस्पतालों को हो सकेगी ऑक्सीजन की आपूर्ति, पढ़िए कोरोना से निपटने का क्या है प्लान

Updated at : 04 May 2021 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus In Jharkhand : कोरोना आपदा के बीच संजीवनी वाहन को सीएम हेमंत सोरेन ने दिखायी हरी झंडी, अब समय से अस्पतालों को हो सकेगी ऑक्सीजन की आपूर्ति, पढ़िए कोरोना से निपटने का क्या है प्लान

Coronavirus In Jharkhand, रांची न्यूज : झारखंड में कोरोना आपदा के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने संजीवनी वाहन के रूप में नई पहल की है. आज मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के अपने आवासीय कार्यालय से संजीवनी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इससे अब अस्पतालों को समय से ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में काफी मदद मिलेगी. रांची के बाद जमशेदपुर व धनबाद में इसकी शुरुआत की जायेगी.

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए एक नई पहल की है. उन्होंने आज मंगलवार को राजधानी रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय से संजीवनी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इससे अब अस्पतालों को समय से ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में काफी मदद मिलेगी. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज रांची से इसकी शुरुआत की गयी है. जल्द ही अन्य जिलों में भी इसकी शुरुआत की जायेगी.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand : झारखंड समेत 8 राज्यों को प्राणवायु की सप्लाई कर रही बीएसएल, यूपी को लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की सर्वाधिक आपूर्ति, पढ़िए बोकारो स्टील प्लांट आपदा में कैसे निभा रहा अहम भूमिका

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संजीवनी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि अभी रांची से इसे शुरू किया गया है. इसे जमशेदपुर और धनबाद में भी शुरू किया जायेगा. इससे कोरोना संक्रमण से निपटने में मदद मिलेगी. आपको बता दें कि अब रांची में अस्पताल को किसी भी समय ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ने पर जीपीएस युक्त इस वाहन को भेजा जा सकेगा. रांची जिला प्रशासन द्वारा जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति केलिए संजीवनी वाहन का इस्तेमाल किया जाएगा. इस वाहन के माध्यम से अस्पतालों में आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की ससमय आपूर्ति की जाएगी. इसके साथ ऑक्सीजन रिफिलिंग कोषांग दिन-रात कार्य कर रहा है. यह कोषांग मांग के अनुरूप ऑक्सीजन की आपूर्ति की निगरानी कर रहा है. इसके साथ संजीवनी वाहन के बेहतर सदुपयोग को लेकर भी यह कोषांग कार्य करेगा.

Also Read: झारखंड के पलामू में घूस लेते रोजगार सेवक मोहम्मद रहमान गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई, पढ़िए क्या है पूरा मामला

रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने जानकारी दी है कि संजीवनी वाहन को सीएम हेमंत सोरेन द्वारा हरी झंडी दिखाया गया है. अब इससे अस्पतालों को समय से ऑक्सीजन आपूर्ति करने में मदद मिलेगी.

Also Read: झारखंड के बोकारो में जमीन से अचानक निकलने लगीं आग की लपटें और उबलने लगा पानी, पढ़िए फिर क्या हुआ…

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola