ePaper

Coronavirus In Jharkhand : झारखंड में मिले 151 नये कोरोना संक्रमित, 1 की मौत, इन 4 जिलों में एक भी नये मामले नहीं, एक्टिव केस 3 हजार के करीब

Updated at : 15 Jun 2021 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus In Jharkhand : झारखंड में मिले 151 नये कोरोना संक्रमित, 1 की मौत, इन 4 जिलों में एक भी नये मामले नहीं, एक्टिव केस 3 हजार के करीब

वहीं, अभी 3062 एक्टिव केस हैं. सोमवार को राज्य में सबसे अधिक नये संक्रमित पूर्वी सिंहभूम तथा धनबाद में मिले. राजधानी में 12 नये संक्रमित मिले. धनबाद में 23 और जमशेदपुर में 27 नये मामले आये. जमशेदपुर में 172 ठीक होकर घर गये.

विज्ञापन

Jharkhand Coronavirus Update रांची : सोमवार को राज्य में कोरोना संक्रमण का 151 नया मामला आया. वहीं, पूरे राज्य में एक मात्र संक्रमित मरीज की मौत हुई. वह जमशेदपुर का निवासी था. जबकि 483 लोग स्वस्थ हुए. राज्य में सोमवार को 38,711 सैंपल जांच की गयी. इसमें 38,560 सैंपल निगेटिव मिले. राज्य में अब तक 91,40,410 सैंपल की जांच की गयी है. इसमें 3,43,609 लोग पॉजिटिव मिले हैं. राज्य में अब तक 5085 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है.

वहीं, अभी 3062 एक्टिव केस हैं. सोमवार को राज्य में सबसे अधिक नये संक्रमित पूर्वी सिंहभूम तथा धनबाद में मिले. राजधानी में 12 नये संक्रमित मिले. धनबाद में 23 और जमशेदपुर में 27 नये मामले आये. जमशेदपुर में 172 ठीक होकर घर गये.

दुमका, खूंटी, पाकुड़, साहेबगंज जिले में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले. बोकारो में चार, चतरा में तीन, देवघर व गढ़वा में तीन-तीन, गिरिडीह में पांच, गोड्डा में सात, गुमला में 12, हजीराबाग में 15, जामताड़ा में आठ, लातेहार में पांच, लोहरदगा में एक, पलामू में तीन, रामगढ़ में पांच, रांची में 12, सरायकेला में चार, सिमडेगा में चार, प सिंहभूम में छह नये संक्रमित मिले.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola