ePaper

कोरोना मृतक के लिए मार्चरी वार्ड बनेगा, शहर के बाहर दफन किये जायेंगे

Updated at : 14 Apr 2020 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना मृतक के लिए मार्चरी वार्ड बनेगा, शहर के बाहर दफन किये जायेंगे

रांची : कोरोना के मृतक के लिए सभी जिलों के प्रमुख अस्पतालों में अलग से मार्चरी वार्ड बनेगा. सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में रांची में मृतक के अंतिम संस्कार को लेकर हुए हंगामे का मामला स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उठाया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मामले को संज्ञान में लिया गया […]

विज्ञापन

रांची : कोरोना के मृतक के लिए सभी जिलों के प्रमुख अस्पतालों में अलग से मार्चरी वार्ड बनेगा. सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में रांची में मृतक के अंतिम संस्कार को लेकर हुए हंगामे का मामला स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उठाया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मामले को संज्ञान में लिया गया है. इसका समाधान निकाला जा रहा है. उम्मीद है कि अगली बार से ऐसी घटना नहीं होगी.

इधर स्वास्थ्य मंत्री ने प्रभात खबर से कहा कि समाधान बैठक में ही निकाल लिया गया है. अब शहर के बाहर कोरोना में मारे गये शव के अंतिम संस्कार के लिए अलग से भूखंड चिह्नित किया जायेगा. ताकि किसी को कोई एतराज न हो. सभी जिलों के उपायुक्तों को भूखंड चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है.

एक से दो दिन में यह चिह्नित कर लिया जायेगा. मंत्री ने कहा कि रविवार को रिम्स में शव को एंबुलेंस में ही रखा गया था. यह देख हमें तकलीफ हुई है. यही वजह है कि अस्पतालों में कोविड-19 मार्चरी वार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है. यह अस्पताल में कुछ दूरी पर होगा. ताकि अन्य कहीं भी संक्रमण का खतरा न हो. मंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश यही है कि कोरोना पीड़ितों की जिंदगी की रक्षा कैसे की जाये. इसके लिए बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था की जा रही है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola