Corona Outbreak : कोरोना वायरस के 50 संक्रमित मिले, सरायकेला में सबसे अधिक 25 संक्रमित

Updated at : 01 Jul 2020 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
Corona Outbreak : कोरोना वायरस के 50 संक्रमित मिले, सरायकेला में सबसे अधिक 25 संक्रमित

झारखंड में मंगलवार को 50 नये कोरोना संक्रमित मिले. सरायकेला में एक ही दिन में सर्वाधिक 25 संक्रमित मिले हैं, इनमें सीआरपीएफ के 16 जवान शामिल हैं. धनबाद से चार नये संक्रमित मिले हैं.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में मंगलवार को 50 नये कोरोना संक्रमित मिले. सरायकेला में एक ही दिन में सर्वाधिक 25 संक्रमित मिले हैं, इनमें सीआरपीएफ के 16 जवान शामिल हैं. धनबाद से चार नये संक्रमित मिले हैं. सभी टाटा कोलियरी के हैं. वहीं, पूर्वी सिंहभूम से 11, साहिबगंज से तीन, देवघर से दो और रांची, रामगढ़, गिरिडीह, दुमका व बोकारो से एक-एक संक्रमित मिले हैं.

नये मामलों को लेकर राज्य में अब तक 2492 संक्रमित मिल चुके हैं. इनमें से 15 संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जबकि 1884 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. राज्य में इस समय कोरोना के कुल 593 एक्टिव केस हो गये हैं. मंगलवार राज्य के विभिन्न हिस्सों से कुल 35 संक्रमितों के स्वस्थ होने की सूचना है. इनमें सिमडेगा से 17, गिरिडीह से 14, खूंटी से एक, सरायकेला से एक और रांची से दो मरीज स्वस्थ हुए हैं.

2730 सैंपल की हुई जांच : मंगलवार को राज्य भर में कुल 3546 सैंपल लिये गये, जिनमें से 2730 सैंपलों की जांच की गयी. राज्य में अब तक एक लाख 44 हजार 132 सैंपल लिये जा चुके हैं, जिनमें से एक लाख 42 हजार 641 सैंपलों की जांच हो चुकी है. 1491 सैंपल बैकलॉग में हैं.

1974 प्रवासी मिल चुके हैं : अबतक राज्य में राज्य में 2493 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिनमें 1974 प्रवासी हैं. यानी राज्य के अंदर ही रहने वाले 519 लोग ही अबतक पॉजिटिव मिले हैं. वहीं, झारखंड में इस समय दो लाख 92 हजार 786 लोग होम कोरेंटिन में हैं. जबकि 32 हजार 757 लोग सरकार के बनाये कोरेंटिन सेंटरों में हैं. 5582 लोग ऐसे हैं, जो बाहर से आये हैं और स्वास्थ्य विभाग इनके लक्षणों पर नजर रख रहा है.

सरायकेला में मिले 25 संक्रमितों में 16 सीआरपीएफ जवान राज्य भर में 35 संक्रमित हुए स्वस्थ, अब तक 1884 स्वस्थ हुए अब तक कुल 2492 संक्रमित मिले, फिलहाल एक्टिव केस 593 रिकवरी रेट 75.66% झारखंड में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 75.66 प्रतिशत हो गयी है. जबकि, भारत में यह दर 59.07 प्रतिशत है.

वहीं, मरीजों का ग्रोथ रेट झारखंड में 1.78 प्रतिशत है. जबकि भारत में 3.68 प्रतिशत है. झारखंड में मरीजों के दोगुने होने की दर 39.33 दिन है. जबकि, भारत में यह दर 19.19 दिन है. झारखंड में मृत्यु दर 0.60 प्रतिशत है. जबकि, भारत में 2.98 प्रतिशत है.

post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola