Corona Effect : घर में कैद साक्षी धौनी लिख रही हैं कविता
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Mar 2020 12:49 AM
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी परिवार के साथ सेल्फ आइसोलेशन पर हैं. महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी भी अपने पति और बेटी जीवा धौनी के साथ घर में ही हैं.
नयी दिल्ली : दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के भारत में बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों ने खुद को अपने-अपने घरों में कैद करना शुरू कर दिया है और सोशल डिस्टेंस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है. ऐसा इसलिए कि इसके संक्रमण को रोका जा सके. कोरोना के चलते आइपीएल चल गया है. क्रिकेट के सारे इवेंट बंद है. क्रिकेटर सारे अपने घर में परिवार के साथ समय गुजार रहे हैं. कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी परिवार के साथ सेल्फ आइसोलेशन पर हैं. महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी भी अपने पति और बेटी जीवा धौनी के साथ घर में ही हैं.
ऐसे में साक्षी धौनी अपने समय का इस्तेमाल कविताएं लिखने के लिए कर रही हैं. ऐसा एक पोस्ट उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है. साक्षी धौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने समय को लेकर इंग्लिश में कुछ लाइन लिखी हैं. साक्षी ने इस कविता में बताया है कि आखिर आप घर में रहकर अपने टाइम को कैसे उपयोग कर सकते हैं.
साक्षी धोनी के इस पोस्ट पर अब लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, ‘भाभी ने बोला है करने का तो करने का.’ एक अन्य ने लिखा, ‘जैसा पति, वैसी बीवी. प्रेरणा देने वाले.’ वहीं उनके इस पोस्ट पर क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने भी प्रतिक्रिया दी है.
जीवा की बढ़ रही लोकप्रियता, साक्षी ने कहा- अब उनके माता-पिता के नाम से जाने जाते हैं
धौनी की पत्नी साक्षी ने अपने इस्टाग्राम पर धोनी के साथ एक फोटो पोस्ट किया और जो कैप्शन लिखा है कि अब हमें लोग जीवा के पापा और मम्मी के तौर पर जानते हैं. बता दें कि जितना धोनी क्रिकेट फैन्स के बीच पॉपुलर हैं उतना ही पॉपुलर धौनी की बेटी जीवा है. यही कारण है कि साक्षी ने इस फोटो को पोस्ट कर ऐसा कैप्शन लिखा है. साक्षी के द्वारा पोस्ट की गयी इस फोटो पर सिंगर जस्सी गिल ने भी कमेंट किया है. उन्होंने दिल का इमोजी कमेंट में पोस्ट किया है.
इसके साथ-साथ सीएसके ने कमेंट में धौनी और साक्षी को कूलेस्ट पिता और मम्मी करार दिया है. 2010 में धौनी ने साक्षी के साथ शादी की थी. साल 2015 में वर्ल्डकप के दौरान जीवा का जन्म हुआ था. जिस वक्त जीवा का जन्म हुआ था उस समय धौनी वर्ल्डकप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में थे. साक्षी ने उस दौरान सुरेश रैना के जरिये धौनी को यह मैसेज भेजवाया था कि वो पिता बन गये हैं. उस दौरान धौनी भारत को वर्ल्डकप जीताने के लिए अपना पूरा ध्यान खेल पर लगा रहे थे, इसी कारण वो फोन पर भी बात नहीं कर रहे थे. बेटी के जन्म की बात को सुनकर धौनी काफी खुश भी हुए थे, लेकिन अपने देश की खातिर भारत नहीं लौटे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










