ePaper

कांग्रेस का होगा कायाकल्प, अब जिला अध्यक्षों की जमेगी धाक, जानें कैसे होगा संगठन के अंदर काम

Updated at : 05 Apr 2025 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
Congress Leader Rahul Gandhi And Mallikarjun Kharge

Congress Leader Rahul Gandhi And Mallikarjun Kharge

Congress Party: कांग्रेस का अब कायाकल्प होगा. इसके तहत अब जिला अध्यक्षों की पावर बढ़ेगी. इसके अलावा बूथ, मंडल और पंचायत कमेटी के सदस्यों के साथ एआइसीसी और प्रदेश नेतृत्व का सीधा संवाद होगा.

विज्ञापन

रांची, आनंद मोहन : कांग्रेस पूरे देश में संगठन को नया स्वरूप देने जा रही है. बूथ कमेटी पर पार्टी का जोर होगा. बूथ, मंडल और पंचायत कमेटी के सदस्यों के साथ एआइसीसी और प्रदेश नेतृत्व का सीधा संवाद होगा. हर राज्य में कनेक्ट सेंटर खोले जायेंगे. इनको साथी केंद्र का नाम दिया जायेगा. हर हफ्ते केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बूथ कमेटियों को टास्क दिया जायेगा.

तीन स्तर पर होगी बूथ कमेटियों की जिम्मेवारी

इसकी मॉनिटरिंग प्रदेश स्तर पर होगी. बैठक में बताया गया कि तीन स्तर पर पार्टी बूथ कमेटियों को जिम्मेवारी देगी. इसमें मतदाता सूची, राजनीतिक मुद्दे और सामाजिक इश्यू पर काम करना होगा. संगठन में जिलाध्यक्षों का पावर बढ़ेगा.

Also Read: Bokaro ‍Bandh 2025: बोकारो बंद असरदार, यूजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा स्थगित, BBMKU ने जारी किया आदेश

जिलाध्यक्षों की होगी सांसद व विधायकों के टिकट बंटवारे में भूमिका

जिलाध्यक्षों की सांसद व विधायकों के टिकट बंटवारे में भूमिका तय होगी. जिलाध्यक्ष स्क्रीनिंग कमेटी और चुनाव समिति में शामिल रहेंगे. शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल ने झारखंड सहित सात राज्यों (बिहार, यूपी, बंगाल, असम, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख व उत्तराखंड) के जिलाध्यक्षों के साथ मैराथन बैठक की. इसमें सरायकेला के जिलाध्यक्ष अंबुजा राय, लातेहार के गुर्जर उरांव और जमशेदपुर के आनंद बिहारी दुबे ने अपनी बातें रखी.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola