ePaper

हेमंत सोरेन बने रहेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, झामुमो नेता डॉ सरफराज अहमद ने कही ये बात

Updated at : 03 Jan 2024 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
हेमंत सोरेन बने रहेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, झामुमो नेता डॉ सरफराज अहमद ने कही ये बात

विधायकों की बैठक से निकलने के बाद कांग्रेस के नेता प्रदीप यादव ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज की बैठक में 43 विधायक शामिल हुए. इस बैठक में जो बात निकलकर आई, वो यह कि हेमंत सोरेन आज हमारे मुख्यमंत्री हैं और कल भी हमारे मुख्यमंत्री रहेंगे.

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची, साहिबगंज और हजारीबाग के कई ठिकानों समेत पश्चिम बंगाल एवं राजस्थान तक में हुई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बीच हुई झारखंड के सत्ताधारी दल के विधायकों की बैठक खत्म हो गई है. हेमंत सोरेन के इस्तीफे की अटकलों के बीच बुधवार (तीन जनवरी) को हुई इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) के विधायकों की बैठक से निकलने के बाद कांग्रेस के नेता प्रदीप यादव ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज की बैठक में 43 विधायक शामिल हुए. इस बैठक में जो बात निकलकर आई, वो यह कि हेमंत सोरेन आज हमारे मुख्यमंत्री हैं और कल भी हमारे मुख्यमंत्री रहेंगे. बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में राज्य के ताजा राजनीतिक हालात पर विशेष चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने पूरे घटनाक्रम पर अपनी बात रखी और अपने विधायकों को उससे अवगत कराया. इसके बाद सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति अपना पूरा विश्वास जताया. उन्होंने कहा कि वे हमेशा उनके साथ हैं और आगे भी बने रहेंगे. हर हाल में आईएनडीआईए के सभी विधायक एकजुट हैं. मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देंगे. विधायकों ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास और जनहित में लगातार कार्य कर रही है और यह निरंतर जारी रहेगा.

पार्टी को जरूरत थी, इसलिए दिया इस्तीफा : जॉ सरफराज

वहीं, जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने कहा- प्रिकॉशन इज बेटर दैन क्योर. झारखंड विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले डॉ सरफराज अहमद भी विधायकों की इस बैठक में शामिल हुए. बैठक के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी को जरूरत थी, इसलिए उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया. यह पूछे जाने पर कि उनके इस्तीफे को सरकार के प्लान बी के तौर पर देखा जा रहा है, उन्होंने कहा कि आप इसे कुछ भी समझ सकते हैं. मैंने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया. जब जरूरत पड़ेगी, पार्टी इसका इस्तेमाल कर सकती है. यह पूछे जाने पर कि इस्तीफा देने के बाद वह विधायक नहीं रहे. फिर विधायक दल की बैठक में कैसे शामिल हुए, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता डॉ सरफराज अहमद ने कहा- मुझे बैठक में बुलाया गया था. इसलिए मैं बैठक में शामिल हुआ. गांडेय के पूर्व विधायक से जब पूछा गया कि झारखंड विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद भी आप मुस्कुरा रहे हैं, तो उन्होंने कहा- मेरा लंबा राजनीतिक इतिहास रहा है. मैं लंबे समय तक विधायक रहा हूं. इस्तीफे की वजह से मुझे कोई परेशानी नहीं है. मैं हमेशा खुश रहता हूं. इसलिए आज भी मुस्कुरा रहा हूं.

Also Read: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर बरसे विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, 11 अप्रैल को सचिवालय का घेराव करेगी बीजेपी
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola