झारखंड में एसआईआर : समय सीमा 15 दिन बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन सौंपते कांग्रेस के नेता
झारखंड कांग्रेस ने राज्य में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम में तेजी लाने की मांग की है. इन्यूमरेशन फॉर्म वितरण और डिजिटलाइजेशन की धीमी गति पर चिंता जताते हुए, पार्टी ने समय सीमा 15 दिन बढ़ाने का ज्ञापन सौंपा है.
सतीश कुमार
SIR in Jharkhand: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर पार्टी के एक शिष्टमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से चुनाव आयोग को SIR के मामले में एक ज्ञापन सौंपा. कांग्रेस नेताओं ने राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत इन्यूमरेशन फॉर्म वितरण और डिजिटलाइजेशन की धीमी गति पर चिंता जताते हुए इसकी समय सीमा 15 दिन बढ़ाने की मांग की है. प्रदेश महासचिव सूर्यकांत शुक्ला, लाल किशोर नाथ शाहदेव और संजय कुमार ने अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार को ज्ञापन सौंपा.
डिजिटलाइजेशन की रफ्तार काफी धीमी
उन्होंने बताया कि रांची, हटिया, धनबाद, झरिया और बोकारो जैसे बड़े विधानसभा क्षेत्रों में प्रगति काफी धीमी है. आंकड़ों के अनुसार, रांची में अब तक सिर्फ 4.14 प्रतिशत, हटिया में 8.48 प्रतिशत, धनबाद में 4.78 प्रतिशत, झरिया में 5.96 प्रतिशत और बोकारो में 11.56 प्रतिशत ही डिजिटलाइजेशन हो सका है. नेताओं ने कहा कि 29 जुलाई की वर्तमान समय सीमा के कारण बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के छूटने की आशंका है. लोकतंत्र की मूल भावना को बनाये रखने और हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए इन्यूमरेशन फेज की अंतिम तिथि को 29 जुलाई से बढ़ाकर 13 अगस्त किया जाये.
ये भी पढ़ें...
जंगल में बैठकर फर्जी APK से करते थे ठगी, गिरिडीह पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
ग्रेजुएट ट्रेंड टीचरों को मिलेगा समान वरीयता और अपग्रेड वेतन का लाभ, झारखंड हाईकोर्ट का आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










