Watch Video : दिवाली की रात रांची में निकला बड़ा सा नाग सांप, डर से घर में घुसे लोग

Updated:
विज्ञापन
Cobra snake in Ranchi

रांची में निकला नाग सांप (Photo: Prabhat Khabar)

Watch Video : दिवाली की रात रांची के कटहल मोड़ से एक नाग सांप का रेस्क्यू सर्पमित्र रमेश कुमार महतो ने किया. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Watch Video : दिवाली की रात यानी 20 अक्टूबर की रात को रांची में बड़ा सा नाग सांप निकला. इसका रेस्क्यू सर्पमित्र रमेश कुमार महतो ने किया. उन्होंने बताया कि कटहल मोड़ से 12 बजे रात में फोन आया. सांप करीब 6 बजे शाम से घर के आंगन में गमले के नीचे नाग बैठा था. सभी लोगों का डर से बुरा हाल था और सबने खुद को घर में बंद कर लिया था. घर के लोगों ने दिवाली भी नहीं मनाया. मैंने वहां पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया. रात के 12:30 बजे सफल रेस्क्यू किया. आप भी देखें नाग सांप का वीडियो.

सर्पमित्र रमेश कुमार महतो ने बताया कि मॉनसून के वापस जाने के बाद अचानक से लगातार ठंड बढ़ रही है. सभी सांप शीतनिद्रा के लिए जगह तलाश रहे हैं ऐसे में सूखे जगहों पर या घर के आसपास सांपों के मिलने की खबर बहुत आ रही है.

यह भी पढ़ें : Snake Story : ये हैं 6 सबसे खतरनाक सांप, काटने के बाद मंडराने लगता है मौत का खतरा

रांची में निकला था अजगर

अगस्त के महीने में झारखंड की राजधानी रांची में हिनू इलाके की शुक्ला कॉलोनी में एक घर के अंदर अजगर घुस गया था. इससे लोग दहशत में आ गए. जैसे ही यह खबर फैली, पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची टीम ने सुरक्षित तरीके से अजगर को पकड़कर रेस्क्यू किया. इस सांप का रेस्क्यू भी सर्पमित्र रमेश कुमार महतो ने किया था.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola