प्रबंधन की निष्क्रियता के कारण रूक नहीं रही है रेलवे रैक से कोयला चोरी

डिस्पैच होने वाले रैक से मोहननगर के नजदीक कोयला उतारकर चोरी करने का सिलसिला जारी है.
डकरा. एनके एरिया में डकरा और केडीएच दो रेलवे साइडिंग हैं, जहां से डिस्पैच होने वाले रैक से मोहननगर के नजदीक कोयला उतारकर चोरी करने का सिलसिला जारी है. इस मामले को लेकर पिछले तीन महीने में कई बार प्रभात खबर में खबर छपी है. मामले को लेकर सीसीएल सुरक्षा विभाग, सीआईएसएफ, रेलवे सबका पक्ष भी प्रमुखता से प्रकाशित की गई है. सभी इस चोरी के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराते हैं लेकिन किसी भी पक्ष का चोरी रोकने को लेकर गंभीर पहल अभी तक नहीं दिखाई दी है और चोरी लगातार जारी है. घटनास्थल पर रैक पहुंचते ही लगभग 100-150 लोगों की भीड़ रैक पर टूट पड़ती है .जिस खतरनाक तरीके से कोयला उतारा जाता है, उससे अक्सर लोग घायल भी होते हैं. बावजूद ऐसे लोग अपनी जान दांव पर लगा कर यह काम कर रहे हैं. आसपास ईंट भट्ठा संचालक इस कोयले का खरीदार हैं.
नौ अप्रैल को रैक कब्जे में कर लिया था
नौ अप्रैल को मोनेट वाशरी का एक रैक को घटनास्थल पर लगभग एक घंटे तक कब्जे में रख कर कोयला उतारा गया. रैक में मौजूद गार्ड ने जब विरोध किया तो लोग उस पथराव करते हुए टूट पड़े. गार्ड रूम में अपने को कैद कर उसने अपनी जान बचायी. इस घटना से चोरी करने वालों के मनोबल को समझा जा सकता है लेकिन इस पर भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई.डकरा से निकलने वाली रैक से डबल चोरी होती है
डकरा का वे-ब्रीज छह महीने से खराब है, जिसके कारण यहां से निकलने वाली रैक का वजन केडीएच में कराया जाता है. रैक जब केडीएच जाती है, तब और वापस निकलती है, तब दोनों बार रैक से कोयला चोरी की जाती है. वे-ब्रीज जल्द बनवाने की गंभीरता नहीं दिख रहा है. विभागीय अधिकारी प्रकाश गहलोत से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि छह मई को टेंडर हो जायेगा यानी फिर काम अवार्ड होना, काम पूरा करना इसके बाद राज्य सरकार द्वारा स्टंपिंग कराने में अभी भी महीनों तक समय लग सकता है.
अंडरलोड की शिकायत आ रही है
लगातार कोयला चोरी से रैक से सप्लाई होने वाले रैक से अंडर लोड की शिकायत आ रही है, जिससे क्षेत्र और काम करने वाले लोगों की बदनामी हो रही है. मोनेट वाशरी पंजाब सरकार को कोयला भेजती है, जिसके कारण मोनेट प्रबंधन भी परेशान हैं. महाप्रबंधक देवेंद्र सिंह ने कहा कि मैं एनके जीएम से रैक की सुरक्षा को लेकर बात किया हूं. कोयला चोरी से वाशरी को बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है, जिसके कारण कंपनी परेशान है.सीआईएसएफ को खुली छूट दे दी गयी है : झा
एनके एरिया सुरक्षा अधिकारी नितीश कुमार झा ने बताया कि सीआईएसएफ को खुली छूट दे दी गयी है और 15 टन कोयला भी जब्त किया गया है. उन्हें बताया गया कि अभी भी रैक से कोयला चोरी जारी है, तो उन्होंने कहा कि इसको पर्सनली देखता हूं. मेरे संज्ञान में जो आता है, उसे छोड़ता नहीं हूं.
आसपास ईंट भट्ठा संचालक हैं कोयले के खरीदारB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










