ePaper

भवन कब्जा मामले की जांच करने का सीएम ने दिया निर्देश

Updated at : 14 Mar 2020 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
भवन कब्जा मामले की जांच करने का सीएम ने दिया निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला प्रशासन जामताड़ा को पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के पुस्तकालय भवन पर कब्जा मामले की जांच कर सूचित करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला प्रशासन जामताड़ा को पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के पुस्तकालय भवन पर कब्जा मामले की जांच कर सूचित करने का निर्देश दिया है.मुख्यमंत्री को जानकारी दी गयी कि जामताड़ा स्थित पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के पुस्तकालय भवन पर भू-माफिया द्वारा गलत तरीके से कब्जा कर लिया गया है. राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, जामताड़ा उपायुक्त, अंचलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया किंतु कोई कदम नहीं उठाया गया. उक्त भवन में सरकारी स्कूल चलता था.

मजदूर को सरकारी योजना का लाभ देने का निर्देश: मुख्यमंत्री ने उपायुक्त हजारीबाग को खिरगांव निवासी पेशे से मजदूर हबीबी को जरूरी सरकारी योजना से लाभान्वित कर सूचित करने का निर्देश दिया है.मजदूर हबीबी ह्रदय रोग से ग्रस्त हैं. मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि उनका राशन कार्ड पुनः प्रारंभ करा खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola