दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विभाग अब CM हेमंत सोरेन के पास, नगर विकास, उच्च शिक्षा समेत 3 विभागों का प्रभार संभालेंगे

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तीन नए विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इन विभागों में नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य शामिल हैं.

विज्ञापन

रांची: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पास रहे विभाग अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे. इस संबंध में मंत्रिमंडल निर्वाचन एवं समन्वय विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने अधिसूचना जारी कर दी है.

विज्ञापन

नये प्रभार को लेकर सरकार ने की व्यवस्था

अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री अपने मौजूदा विभागों के अलावा नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का कामकाज भी देखेंगे. सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद इन विभागों के नये प्रभार को लेकर सरकार ने यह व्यवस्था की है.

ये भी पढ़ें: केंद्र के खिलाफ सड़कों पर JMM: लोहरदगा के 6 प्रखंडों में धरना, जिलाध्यक्ष की चेतावनी- कानून वापस लो वरना तेज होगा आंदोलन

वेबसाइट पर भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कई विभागों का मंत्री प्रभार

अब इन विभागों से जुड़े प्रशासनिक और नीतिगत कामकाज मुख्यमंत्री के स्तर से देखे जायेंगे. झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कई विभागों का मंत्री प्रभार दिखाया गया है. अधिसूचना में शेष मंत्रियों के विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. उनके विभाग पूर्व की तरह ही यथावत रहेंगे.

ये भी पढ़ें: झारखंड बंद की तैयारी को लेकर आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को निकलेगा मशाल जुलूस

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola