सीएम हेमंत सोरेन ने मांगी कृषि विभाग से रिपोर्ट, सचिव विनय कुमार चौबे ने इन योजनाओं की मांगी पूरी जानकारी

Updated at : 17 Jun 2021 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम हेमंत सोरेन ने मांगी कृषि विभाग से रिपोर्ट, सचिव विनय कुमार चौबे ने इन योजनाओं की मांगी पूरी जानकारी

पत्र में कहा गया है कि छह दिसंबर को समीक्षा बैठक के बाद कई निर्देश दिये गये थे. इसकी अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराना है. इसमें विभाग द्वारा बीज-खाद क्रय एवं वितरण का वार्षिक कैलेंडर 15 फरवरी तक जारी करना था. राज्य के 35 लाख किसानों को केसीसी प्रदान करने का निर्देश था. इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक बुलाने का निर्देश दिया गया था.

विज्ञापन

Agriculture Department Jharkhand News रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की जानकारी मांगी है. कृषि विभाग में विभिन्न योजनाओं को लेकर दिये गये निर्देशों का कितना पालन हुआ है, इसकी समीक्षा करने की तैयारी है. सीएम के सचिव विनय कुमार चौबे ने कृषि सचिव को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री द्वारा दिसंबर में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की जानकारी मांगी है.

पत्र में कहा गया है कि छह दिसंबर को समीक्षा बैठक के बाद कई निर्देश दिये गये थे. इसकी अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराना है. इसमें विभाग द्वारा बीज-खाद क्रय एवं वितरण का वार्षिक कैलेंडर 15 फरवरी तक जारी करना था. राज्य के 35 लाख किसानों को केसीसी प्रदान करने का निर्देश था. इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक बुलाने का निर्देश दिया गया था.

कृषि उपकरण बैंक बनाने का था निर्देश :

सीएम ने आदेश दिया था कि जनसेवकों को केवल कृषि कार्य में लगाया जायेगा. इसके लिए जनसेवकों को पंचायतों का प्रभार देने का निर्देश दिया गया था. इनके रिक्त पदों को भरने की जानकारी मांगी गयी थी. राज्य के सभी पैक्स को कृषि उपकरण बैंक की व्यवस्था करने का निर्देश हुआ था. प्रथम चरण में 250 कृषि उपकरण बैंक बनाने की योजना बनाने का निर्देश दिया गया था.

मुख्यमंत्री ने राज्य में खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने के लिए तीन साल की योजना बनाने का निर्देश दिया था. इसकी प्रगति की जानकारी मांगी गयी है. ऋण माफी योजना की मासिक प्रगति की जानकारी मांगी गयी थी.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola