सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को दी जन्मदिन की बधाई, कही दिल छू लेने वाली बात
Draupadi Murmu
Draupadi Murmu : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं साथ ही उनके स्वास्थ्य रहने की कामना की. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की ढेरों बधाईयां दीं.
Draupadi Murmu : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन है. इस खास मौके पर देशभर से लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाईयां दीं. इसी बीच झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं साथ ही उनके स्वास्थ्य रहने की कामना की.
आपके शहर में
राज्यपाल ने दी जन्मदिन की बधाई
राज्यपाल संतोष गंगवार ने लिखा “भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपका सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ संकल्प और जनसेवा के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ.
सीएम का शुभकामना संदेश
सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा “देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. आपका दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पण देश के लिए प्रेरणास्रोत है. मरांग बुरु आपको सदैव स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं.”
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
प्रधानमंत्री ने दी जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा “राष्ट्रपति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनका जीवन और नेतृत्व देश भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता रहेगा. जनसेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा और शक्ति की किरण है. उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है. ईश्वर उन्हें लोगों की सेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें.
इसे भी पढ़ें
Crime News : गिरिडीह में बरगद के पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, बेटे की मौत से टूटे परिजन
Jharkhand Flood News : झारखंड में झमाझम बारिश से भारी तबाही, देखिये PHOTOS
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए