cm news :पीएस की सुरक्षा वजहों से चाईबासा में रोका गया था सीएम का हेलीकॉप्टर
Updated at : 09 Nov 2024 10:48 PM (IST)
विज्ञापन

Birsa Munda
एयर ट्रैफिक मैनेजर ने चुनाव आयोग को भेजा जवाब
विज्ञापन
एयर ट्रैफिक मैनेजर ने चुनाव आयोग को भेजा जवाब
रांची. चाईबासा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर रोके जाने के मामले में कोलकाता के एयर ट्रैफिक मैनेजर (एटीएम) ने चुनाव आयोग को अपना जवाब भेज दिया है. एटीएम ने कहा है कि प्रधानमंत्री के सुरक्षा कारणों की वजह से श्री सोरेन का हेलीकॉप्टर रोका गया था. प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान ब्लू बुक में उल्लेखित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है. ब्लू बुक में प्रधानमंत्री के उड़ान भरने तक अन्य किसी के भी उड़ान भरने की अनुमति नहीं दिये जाने का उल्लेख किया गया है. इसी कारण से श्री सोरेन के हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति देने में असमर्थता व्यक्त की गयी थी. राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने एटीएम द्वारा बताये गये कारण की जानकारी मौखिक रूप से राजनीतिक दलों को दे दी है. मालूम हो कि प्रधानमंत्री के झारखंड दौरे के दौरान नो फ्लाई जोन होने का कारण बताते हुए श्री सोरेन के हेलीकॉप्टर को उड़ने नहीं दिया गया था. इसकी शिकायत झामुमो ने चुनाव आयोग से की थी. मामले में चुनाव आयोग ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक से रिपोर्ट मांगी थी. निदेशक ने मामला अपने कार्य क्षेत्र के बाहर का बताया था. उनका कहना था कि उनके स्तर से श्री सोरेन के हेलीकॉप्टर को उड़ने की अनुमति थी. बावजूद इसके हेलीकॉप्टर रोके जाने के विषय में एयर ट्रैफिक मैनेजर, कोलकाता बेहतर जानकारी दे सकते हैं. इसके बाद चुनाव आयोग ने एयर ट्रैफिक मैनेजर से मामले में जवाब मांगा था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




