मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मांडर में बूथों का किया निरीक्षण

Updated at : 05 May 2024 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने रांची के डीडीसी दिनेश यादव व अन्य पदाधिकारियों के साथ शनिवार को मांडर प्रखंड के महुवाजाड़ी, गुड़गुड़जाड़ी, कैम्बो व डुमरी गांव स्थित बूथ का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

मांडर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने रांची के डीडीसी दिनेश यादव व अन्य पदाधिकारियों के साथ शनिवार को मांडर प्रखंड के महुवाजाड़ी, गुड़गुड़जाड़ी, कैम्बो व डुमरी गांव स्थित बूथ का निरीक्षण किया. बूथ नंबर 107, 112, 119, 120 एवं 126 के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बूथ के मुलभूत सुविधा बिजली, पानी, शौचालय, पहुंच पथ, रैंप आदि का जायजा लिया. इसको लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बूथ के संबंधित बीएलओ से मतदाता सूची, मतदाता पर्ची का वितरण, मतदाता जागरूकता अभियान के अलावा वैसे मतदाता जो बाहर में रहकर काम कर रहे हैं, के साथ ही दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या के विषय में जानकारी ली. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ग्रामीणों से भी बातचीत की और उन्हें 13 मई को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया. कहा कि सभी को समय पर मतदान करने पहुंचना है. यह भी पूछा कि गांव के कोई ऐसा मतदाता है जो बूथ पर आने में शारीरिक रूप से असमर्थ हैं. यदि ऐसे मतदाता हैं तो उनके लिए भी व्यवस्था की गयी है. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार, एइआरओ मोनी कुमारी, बीडीओ सह प्रभारी सीओ मनोरंजन कुमार, मनान अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola