Crime News : महिला डॉक्टर से 12 लाख की ठगी का मामला आया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jan 2025 12:36 AM
जन शिकायत समाधान कार्यक्रम
रांची. रांची जिला में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम बुधवार को न्यू पुलिस लाइन के यूसी झा हॉल सहित विभिन्न डीएसपी के क्षेत्र में आयोजित किया गया. इसमें कई शिकायतों का ऑन स्पॉट समाधान किया गया. न्यू पुलिस लाइन में कार्यक्रम में आइजी मनोज कौशिक, डीआइजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता व जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे. वहां कोतवाली, सिटी व सदर डीएसपी के थाना क्षेत्र, महिला थाना, साइबर ठगी तथा एसटी, एससी मामले की सुनवाई की गयी. बरियातू में प्रैक्टिस करने वाली लालपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला डॉक्टर ने बेंगलुरू निवासी एक युवक पर मैरिज साइट के जरिये 12 लाख की ठगी का आरोप लगाते हुए शिकायत की. एसएसपी ने तत्काल लालपुर थाना प्रभारी को महिला डॉक्टर से डिटेल लेकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया. रांची जिला के कुल 17 जन शिकायत समाधान केंद्र में 301 मामले आये. जिसमें आधे से अधिक मामले जमीन विवाद से संबंधित थे. इसके अलावा ठगी, साइबर क्राइम व घरेलू विवाद के मामले आये. कुल 15 मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी.
पंडरा ओपी निवासी एक महिला ने सीआइडी के पुलिसकर्मी पर जमीन को लेकर धमकाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. जिसके बाद कोतवाली डीएसपी को मामले को देख कर शीघ्र समाधान करने काे कहा गया. एक वृद्ध पिता ने अपने नशेड़ी पुत्र को सीआइपी में भर्ती कराने की गुहार लगायी. जिसके बाद खेलगांव थाना प्रभारी को भर्ती कराने की जिम्मेदारी दी गयी. इधर न्यू पुलिस लाइन में पुंदाग ओपी के इलाही नगर निवासी महजबीन परवीन ने आदिवासी जमीन के एवज में 12.70 लाख की ठगी के आरोपी पर कार्रवाई की मांग. उसका ऑन स्पॉट समाधान किया गया. जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में उसके अलावा सोमा उरांव की पत्नी, बूटी मोड़ के राजेश कुमार, लालपुर के संजय मुंडा,सुखदेवनगर के जेवर व्यवसायी लोकेश कुमार वर्मा, लापुंग के संतोष राम, बूटी के मो इरसाद नूर, राकेश कुमार महतो, प्रभात कुमार सिंह, नादिरा खातुन, मतियस टोप्पो, शिव शंकर मुंडा, रेणूका उरांव श्रीकांत त्रिपाठी का मामला आया.आइजी मनोज कौशिक ने कहा कि पिछले जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 1158 शिकायतें आयी थीं, जिसमें 35 में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, जबकि अभी भी 100 मामले लंबित हैं. पिछले कार्यक्रम में अच्छी सफलता मिली. 22 जनवरी को 50 से अधिक मामले आये. उसमें अधिक मामले जमीन विवाद से संबंधित हैं. जमीन विवाद में पुलिस की भूमिका एक दायरे में होती है, फिर भी उसे देख रहे हैं.
डीआइजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने कहा कि कोई भी आइओ किसी मामले में देर करता है, तो उस पर कार्रवाई की जायेगी. चुटिया थाना के जितेंद्र मिश्रा का मामला सामने आया है, उस पर कार्रवाई आदेश दिया गया है.24 जिलों के 83 केंद्रों पर पहुंचे 2049 लोग
रांची. डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर बुधवार को राज्य के 24 जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके लिए 24 जिलों में 83 केंद्र बनाये गये थे. सभी केंद्रों में कुल 2049 शिकायतकर्ता पहुंचे. सबसे अधिक लोग रांची जिला के केंद्रों में पहुंचे थे. पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार रांची जिला के 17 केंद्रों में 292, खूंटी जिला में 26, सिमडेगा के चार शिकायत केंद्रों में 30, लोहरदगा में 42, गुमला के छह शिकायत केंद्र में 104, रामगढ़ में 41, हजारीबाग में 76, चतरा के तीन शिकायत केंद्र में 47, कोडरमा के तीन शिकायत केंद्र में 71, गिरिडीह के चार शिकायत केंद्र में 99, बोकारो के चार शिकायत केंद्र में 69, धनबाद के छह शिकायत केंद्र में 219, लातेहार के चार शिकायत केंद्र में 178, पलामू के पांच शिकायत केंद्र में 87, गढ़वा के तीन शिकायत केंद्र में 141, दुमका के चार शिकायत केंद्र में 58, जामताड़ा के तीन शिकायत केंद्र में 58, पाकुड़ में 26, साहिबगंज में 156, देवघर में 18, गोड्डा में 69, चाईबासा में 21, जमशेदपुर में 60 और सरायकेला में 63 शिकायतकर्ता पहुंचे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










