चंपई सोरेन बने झारखंड के नए मुख्यमंत्री, शिबू सोरेन का आशीर्वाद लेने के बाद ली शपथ, सीपी सिंह ने कही ये बात

Champai Soren Oath|चंपई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं. शपथ लेने से पहले उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आशीर्वाद लिया. वहीं, सीपी सिंह ने कहा कि चंपई सोरेन, सोरेन परिवार के रिमोट कंट्रोल से चलेंगे.
Champai Soren Oath|झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के करीबी चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. राजभवन में उन्होंने शुक्रवार (2 फरवरी 2024) को दो मंत्रियों के साथ शपथ ली. राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. चंपई के साथ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता सत्यानंद भोक्ता ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.
झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले चंपई सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन से उनके आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया. गुरुजी के आवास से लौटने के बाद चंपई सोरेन ने खुद इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गुरुजी हमारे आदर्श हैं. शपथ लेने से पहले हमने गुरुजी और माताजी से आशीर्वाद लिया.
#WATCH | JMM vice president Champai Soren takes oath as the Chief Minister of Jharkhand, at the Raj Bhavan in Ranchi.
This comes two days after Hemant Soren's resignation as the CM and his arrest by the ED. pic.twitter.com/WEECELBegr
— ANI (@ANI) February 2, 2024
चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन के लिए जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन संघर्ष कर रहे थे, तब मैं उनके संपर्क में आया था. हमने उनके साथ मिलकर झारखंड आंदोलन में हिस्सा लिया. आंदोलन के दौरान शिबू सोरेन ने जिस तरह से अलग झारखंड राज्य और यहां के लोगों के लिए संघर्ष किया, उन आदर्शों के तहत ही हम आगे बढ़ रहे हैं.
Also Read: VIDEO: चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए सीएम, कोल्हान टाइगर के गांव में जश्न का माहौल
चंपई सोरेन के झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और रांची के विधायक सीपी सिंह ने बड़ा बयान दिया. कहा कि यह सच है कि चंपई सोरेन झामुमो सुप्रीमो और सोरेन परिवार के बेहद करीबी हैं.
Also Read: शिबू सोरेन के परिवार के विश्वास पात्र हैं चंपई सोरेन,सरायकेला से छह बार विधायक चुने गये हैं चंपई
उन्होंने कहा कि स्वाभाविक है कि वह रिमोट कंट्रोल से ही चलने वाले हैं. और यह रिमोट कंट्रोल होगा सोरेन परिवार के पास. चंपई सोरेन खुद से कुछ कर नहीं पाएंगे. वह वही करेंगे, जो उनसे कहा जाएगा. सीपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राजद के लोग झामुमो के साथ हैं. ये दोनों पार्टियां उन्हें ब्लैकमेल करेंगी. जब तक चुनाव हैं, तब तक राज्य में बड़े पैमाने पर लूट शुरू हो जाएगी.
#WATCH | Ranchi, Jharkhand | BJP MLA CP Singh says, "…It is true that Champai Soren is very close to the Shibu Soren family. So, naturally, he is going to operate through remote control. The remote control will be with the Soren family. He will not be able to do anything… pic.twitter.com/An4V3DkOYp
— ANI (@ANI) February 2, 2024
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले हेमंत सोरेन को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया और कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर चंपई ने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




