चैलेंजर ट्रॉफी: लायंस ने पैंथर्स को हरा जीता खिताब
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jul 2024 10:44 PM
नगड़ी क्रिकेट एकेडमी और द अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे नगड़ी अचीवर्स चैलेंजर ट्रॉफी प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गयी.
रांची. नगड़ी क्रिकेट एकेडमी और द अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे नगड़ी अचीवर्स चैलेंजर ट्रॉफी प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गयी. फाइनल मुकाबले में नगड़ी अचीवर्स लायंस ने पैंथर्स को 22 रनों से हरा कर खिताब जीता. पहले बल्लेबाजी करते हुए लायंस ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 121 रन बनाये. इसमें एरिक अमर ने 30 रनों की पारी खेली. वहीं अमिताभ, रवि राज व अंबर ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में पैंथर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 99 रन ही बना पायी. इसमें अमृत ने 25 व रवि राज ने 23 रन बनाये. वहीं श्याम ने तीन, आनंद व सकलेन ने दो-दो विकेट लिये. समापन समारोह में समाजसेवी अजीत भगत, जेएए सचिव शिव कुमार पांडेय, आजसू के अरविंद सिंह, आरडीसीए कोषाध्यक्ष सौमित्र पटनायक ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया.
इन्हें मिला अवार्ड
प्लेयर ऑफ द फाइनल-मो सकलेनप्लेयर ऑफ द सीरीज-मो सकलेन
बेस्ट बैस्ट्मैन-एरिक अमरबेस्ट बॉलर-अमृत उरांव
बेस्ट फील्डर-आदित्य कुमारबेस्ट विकेटकीपर-एरिक अमर
मोस्ट फोर्स-एरिक अमर (20 चौका)मोस्ट सिक्सेज-एरिक अमर (आठ छक्का)
इमर्जिंग प्लेयर-एन्वीक उरांव व शुभम नागडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










