इंजीनियर साहिल रतुसारिया पर CBI ने दर्ज किया मामला, 54000 रुपये मांगी थी रिश्वत, क्या है पूरा माजरा

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :19 Mar 2025 9:20 PM
विज्ञापन
CBI, Symbolic Pic

प्रतीकात्मक फोटो

CBI Ranchi: सीबीआई की रांची इकाई ने इंजीनियर साहिल रतुसारिया पर रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है. उन्होंने लंबित बिलों का सेटेलमेंट करने के एवज में 54000 रुपये रिश्वत मांगी थी.

विज्ञापन

रांची, प्रणव: सीबीआई की रांची इकाई ने इंजीनियर साहिल रतुसारिया पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत गुरुवार को मामला दर्ज कर लिया. उस पर शिकायतकर्ता ने लंबित बिलों का सेटेलमेंट करने के नाम पर 54000 रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मामले की जांच के लिए आरोपी के कार्यालय और उसके आवासीय परिसर की तलाशी ली है.

बिल सेटलमेंट करने के एवज में मांग रहा था 54 हजार रुपये रिश्वत

दरअसल मामले की शिकायत करने वाला फर्म ने सिविल कार्य के लिए 27 लाख रुपये का बिल जमा किया था. लेकिन आरोपी ने बिल राशि का 2 फीसदी रिश्वत के रूप में मांग की. इसके लिए उन्होंने उस बिल की राशि को पेंडिंग रखा. इसका सेटलमेंट करने के एवज में वो 54000 रुपये मांग रहा था. जब इससे संबंधित शिकायत सीबीआई को मिली तो उन्होंने पहले इसका सत्यापन किया. इसके बाद शिकायत सही पाये जाने पर उनकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : scorching heat: 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा फरवरी 2025

आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसर में सीबीआई की तलाशी

शिकायतकर्ता ने तय रकम का 1.5 फीसदी देने के लिए हामी भारी और पहली किस्त के रूप में 40 हजार 500 रुपये दिया. उसी वक्त केंद्रीय जांच ब्यूरो ने उसे रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद आरोपी के कार्यालय और उसके आवासीय परिसर की तलाशी ली गयी है. मामले की जांच जारी है. इससे संबंधित प्रेस विज्ञप्ति सीबीआई ने जारी कर दी है.

Also Read: Sarhul 2025: रांची में धूमधाम से मनेगा सरहुल, निकलेगी भव्य शोभायात्रा, सरना समितियों ने की ये अपील

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola