शराब पीकर मारपीट करने पर पति के खिलाफ दर्ज कराया केस

सदर थाना में अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी
रांची. शराब पीकर मारपीट करने पर शांतिनगर, गढ़ाटोली निवासी वीणा कुजूर ने सदर थाना में अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि पति अनुज रंजन टोप्पो उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित बीएचइएल कंपनी में नौकरी करते हैं. वे 22 अप्रैल को रांची आये हैं. तब से शराब पीकर रोज दुर्व्यवहार कर रहे हैं. 15 मई की रात 11 बजे शराब पीकर बाहर से घर आये और मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे. इसके बाद उन्होंने मुझे इतना मारा कि मेरे नाक, आंख व चेहरे में चोट लगी. नाक से खून बहने लगा. चेहरा सूज गया. वे कहते हैं कि बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाओ. इनको पढ़ाने के लिए पैसा नहीं है. इसके बाद उन्होंने 11 साल के बेटे और छह साल की बेटी के साथ भी मारपीट की़ सास को भी उन्होंने चोट पहुंचायी़ सास के दाहिने आंख के नीचे सूजन आ गया है. परिवार के अन्य सदस्यों ने मुझे सदर अस्पताल ले जाकर इलाज कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










