सीए सुमन कुमार की डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई पूरी, जानें कब आयेगा फैसला

Published by : Sameer Oraon Updated At : 13 Dec 2022 10:37 AM

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सीए सुमन कुमार ने दो नवंबर को डिस्चार्ज याचिका दाखिल की थी. सुनवाई के दौरान इडी की ओर से कहा गया कि सुमन कुमार के खिलाफ आरोप गठन के लिए ठोस सबूत है़ं

विज्ञापन

मनरेगा घोटाला की राशि की मनी लाउंड्रिंग करने के आरोपी निलंबित आइएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा का सीए सुमन कुमार की डिस्चार्ज याचिका पर सोमवार काे सुनवाई पूरी हो गयी. सुनवाई पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में हुई. अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया और फैसला सुनाने के लिए 17 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है.

उल्लेखनीय है कि सीए सुमन कुमार ने दो नवंबर को डिस्चार्ज याचिका दाखिल की थी. सुनवाई के दौरान इडी की ओर से कहा गया कि सुमन कुमार के खिलाफ आरोप गठन के लिए ठोस सबूत है़ं सुमन कुमार के आवास व कार्यालय में छापेमारी के दौरान इडी को बड़ी रकम मिली थी. सुमन कुमार पर मनरेगा घोटाले की राशि से मनी लाउंड्रिंग करने में पूजा सिंघल का साथ देने का आरोप है. उनके आवास पर इडी की छापेमारी में करोड़ों रुपये बरामद किये गये थे़ उसके बाद ही इडी ने आरोप पत्र दाखिल किया था.

पूजा सिंघल, सुमन व रामविनोद की हिरासत अवधि 23 तक बढ़ी : जेल में बंद निलंबित आइएएस, सीए सुमन कुमार व आरोपी इंजीनियर रामविनोद सिन्हा को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया. उनकी हिरासत की अवधि बढ़ा दी गयी है. अब वे लोग 23 दिसंबर को अदालत में पेश होंगे.

छतों पर चलने वाले हुक्का बार के खिलाफ पीआइएल

राजधानी व आसपास के भवन की छतों पर चलनेवाले बार व हुक्का बार के खिलाफ झारखंड हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गयी है. युवाओं में शराब व हुक्का की लत लगाने का आरोप लगाते हुए इस तरह की गतिविधियों पर तत्काल रोक व जांच की मांग को लेकर प्रार्थी सुनील कुमार सिंह ने जनहित याचिका दायर की है. अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि इन जगहों पर 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे शराब व हुक्का का सेवन कर रहे हैं.

कम उम्र के बच्चे भी यहां नशा करने आते हैं. इससे युवाओं के भविष्य पर खराब असर पड़ रहा है. प्रार्थी ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव, डीजीपी, रांची एसएसपी आदि को मामले में प्रतिवादी बनाया है. प्रार्थी का आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर अवैध तरीके से भवनों की छत पर बार का संचालन हो रहा है. इसमें कम उम्र के बच्चे भी नशा का सेवन कर रहे हैं. इस पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola