अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

एंग्लो इंडियन मेलकॉम जेम्स हॉरिगन के बंगले के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति का शव गुरुवार को बरामद किया गया.
विज्ञापन
मैक्लुस्कीगंज. थाना क्षेत्र के हेसालौंग वॉच टाॅवर के तराई व एंग्लो इंडियन मेलकॉम जेम्स हॉरिगन के बंगले के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति का शव गुरुवार को बरामद किया गया. सूचना मिलने पर मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया है. मृतक काला रंग की पैंट व क्रीम रंग की शर्ट पहने थे. थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. मेलकॉम जेम्स हॉरिगन ने बताया कि उनके बंगले के पीछे वाले कमरे में भाड़े पर शिवशंकर यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं. उन्होंने बताया कि पिछले दो तीन दिनों से दुर्गंध आ रही थी. इसी क्रम में बुधवार शाम को बारिश के बाद दुर्गंध तेज हो गयी. श्री यादव चहारदीवारी के उस पर झांककर देखा तो एक शव दिखा. उन्होंने अपने मकान मालिक को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक वृद्ध लग रहे हैं. बहरहाल हर बिंदु पर जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










