ePaper

झारखंड भाजपा धनबाद में बिहार दिवस, रांची में राजस्थान दिवस एवं सरायकेला में उत्कल दिवस मनायेगी

Updated at : 17 Feb 2023 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड भाजपा धनबाद में बिहार दिवस, रांची में राजस्थान दिवस एवं सरायकेला में उत्कल दिवस मनायेगी

दीपक प्रकाश ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की प्रांतीय टोली की बैठक में कहा कि अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है. उन्होंने कहा कि भारत में सांस्कृतिक विविधता लिये हुए अनेक भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं. फिर भी सभी की संस्कृति एक है. वह है- भारतीय संस्कृति.

विज्ञापन

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से बिहार, राजस्थान एवं उत्कल दिवस मनाया जायेगा. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने यह बात कही है. उन्होंने कहा है कि आने वाले दिनों में झारखंड के अलग-अलग जिलों में बिहार दिवस, राजस्थान दिवस और उत्कल दिवस मनाया जायेगा. इन कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता बढ़ाना है.

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की प्रांतीय टोली की बैठक

दीपक प्रकाश ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की प्रांतीय टोली की बैठक में कहा कि अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है. उन्होंने कहा कि भारत में सांस्कृतिक विविधता लिये हुए अनेक भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं. फिर भी सभी की संस्कृति एक है. वह है- भारतीय संस्कृति.

समीर उरांव बोले- सामाजिक समरसता बढ़ाना हमारा उद्देश्य

प्रांतीय टोली की बैठक को संबोधित करते हुए अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद समीर उरांव ने कहा कि देश के सभी प्रांतों में विभिन्न प्रांतों के लोग रहते हैं. ऐसे लोगों के बीच इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करके सामाजिक समरसता बढ़ाना ही हमारा उद्देश्य है.

Also Read: ‍Jharkhand News: BJP विधायक बाबूलाल मरांडी ने नियोजन नीति, 1932 खतियान और OBC आरक्षण पर कही ये बात

नागेंद्र ने बड़े कार्यक्रम करने का दिया सुझाव

क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र ने बड़े कार्यक्रम लेने का सुझाव दिया. प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर ने झारखंड में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला.

मार्च-अप्रैल में आयोजित होंगे तीन कार्यक्रम

महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने विस्तृत चर्चा के बाद तय किया कि आगामी मार्च-अप्रैल में तीन कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. धनबाद में बिहार दिवस मनेगा. राजधानी रांची में राजस्थान दिवस का आयोजन किया जायेगा. ओड़िशा से सटे सरायकेला-खरसावां जिलाके सरायकेला में उत्कल दिवस मनाया जायेगा.

ये लोग थे बैठक में मौजूद

बैठक में प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, विधायक अर्पणा सेनगुप्ता, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, प्रेम मित्तल, अप्पा राव व हरविंदर सिंह बेदी भी उपस्थित थे. बैठक का संचालन प्रांतीय टोली के संयोजक प्रेम मित्तल ने किया. धन्यवाद ज्ञापन हरविंदर सिंह बेदी ने किया.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन