बाबूलाल को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग पर विधानसभा में हाथ जोड़कर घुटनों के बल बैठे BJP विधायक

DJLd½F²FF³FÀF·FF IYF ³F¹FF ·F½F³F
BJP MLAs Sits on Their Knees with Folded Hands in Jharkhand Assembly. भाजपा (Bharatiya Janata Party) विधायकों ने हाथ जोड़कर घुटनों के बल विधानसभाध्यक्ष (Speaker of Jharkhand Assembly) से न्याय (Justice) की भीख मांगी, लेकिन विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि इसका कोई लाभ नहीं है, क्योंकि विपक्ष के नेता (Leader of Opposition) पर फैसला एक वैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से ही लिया जा सकता है, जिसके लिए भाजपा को सब्र करना होगा.
रांची : झारखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक लगातार स्पीकर से विनती कर रहे हैं. बुधवार को तो विपक्षी दल के विधायक हाथ जोड़कर घुटनों के बल बैठकर विधानसभा अध्यक्ष से विनती की कि वे बाबूलाल मरांडी को नेता विपक्ष का दर्जा दें. इसमें और देरी न करें. लेकिन, स्पीकर ने साफ कर दिया है कि भाजपा विधायकों के दबाव में वह कोई फैसला नहीं लेंगे. नियम के मुताबिक, समय पर इस मामले में फैसला लिया जायेगा. यही वजह है कि विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है.
बुधवार को भी दो बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. भोजनावकाश के बाद भाजपा विधायकों ने अध्यक्ष से हाथ जोड़कर न्याय के लिए विनती की, लेकिन अध्यक्ष नहीं पिघले और न्याय की प्रक्रिया का हवाला दिया. भाजपा विधायकों ने लोकतंत्र की हत्या के आरोप लगाये और पार्टी के साथ न्याय करने की मांग करते हुए अध्यक्ष के आसन के सामने आकर नारेबाजी करने लगे.
हंगामे के बीच विधानसभाध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कई बार भाजपा विधायकों से अपना स्थान ग्रहण करने का आग्रह किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे. भाजपा विधायक अनंत ओझा ने प्रश्नकाल से पहले ही व्यवस्था का प्रश्न उठाया और कहा कि विधानसभा का बजट सत्र अब तक विपक्ष के नेता के बिना ही चल रहा है, जो उचित नहीं है.
भाजपा सबसे बड़ा विपक्षी दल है और उसके निर्वाचित नेता बाबूलाल मरांडी को तत्काल विपक्ष के नेता का दर्जा दिया जाना चाहिए. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने इसे खारिज कर दिया और कहा कि नियमों के तहत ही इस मामले पर विचार किया जा रहा है. भाजपा विधायकों ने हाथ जोड़कर घुटनों के बल विधानसभाध्यक्ष से न्याय की भीख मांगी, लेकिन विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि इसका कोई लाभ नहीं है, क्योंकि विपक्ष के नेता पर फैसला एक वैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से ही लिया जा सकता है, जिसके लिए भाजपा को सब्र करना होगा.
इसके बाद भाजपा बजट पर चर्चा के लिए तैयार हुई और पार्टी की ओर से अमर कुमार बाउड़ी ने चर्चा की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता पर शीघ्र निर्णय की मांग की और अपनी बात रखने के बाद सभी भाजपा विधायकों के साथ वह एक बार फिर अध्यक्ष के आसन के समक्ष आ गये, क्योंकि विधानसभाध्यक्ष ने बजट पर चर्चा के लिए पार्टियों का समय निर्धारित करते हुए भाजपा और बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा का अलग-अलग समय तय किया.
भाजपा ने बजट पर चर्चा के दौरान हंगामा जारी रखा, जिससे चर्चा को सुना नहीं जा सका. सदन के बाहर भाजपा ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी झामुमो, कांग्रेस और राजद के दबाव में विस अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को विपक्ष का नेता नहीं घोषित कर रहे हैं. भाजपा विधायक विरंची नारायण ने एक बार फिर आरोप लगाया कि वास्तव में सरकार राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनावों में हेर-फेर की दृष्टि से बाबूलाल मरांडी की विधानसभा की सदस्यता समाप्त कराने की फिराक में है.
भाजपा ने सर्वसम्मति से बाबूलाल को चुना था नेता
नयी विधानसभा चुने जाने के बाद छह से आठ जनवरी तक हुए विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान भाजपा ने अपने विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं किया था. बाद में 17 जनवरी को बाबूलाल मरांडी ने अपनी झारखंड विकास मोर्चा का भाजपा में विलय कर लिया, जिसके बाद 24 फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक में मरांडी को भाजपा विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया.
इसकी सूचना विधानसभाध्यक्ष को देकर भाजपा ने मरांडी को विपक्ष का नेता बनाये जाने की अनुशंसा की थी, लेकिन विधानसभा सचिवालय ने बताया है कि फिलहाल अध्यक्ष ने इस मामले में अपना निर्णय नहीं लिया है. इससे पूर्व मंगलवार को सदन में आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया गया और अब उस पर सदन में विभागवार चर्चा प्रारंभ की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




