ePaper

भाजपा महिला मोर्चा ने मोदी के खिलाफ बिहार में ‘अभद्र’ टिप्पणी का किया विरोध, रांची में जोरदार प्रदर्शन

Updated at : 01 Sep 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha Protest in Ranchi

भाजपा महिला मोर्चा को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो भिड़ गयीं भाजपा प्रवक्ता राफिया नाज.

BJP Mahila Morcha Protest in Ranchi: बिहार में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान कांग्रेस समर्थकों के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किये जाने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने रांची में कांग्रेस कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस महिला मोर्चा ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एसआईआर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

विज्ञापन

BJP Mahila Morcha Protest in Ranchi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के महिला मोर्चा ने बिहार में कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल किये जाने के खिलाफ सोमवार को राजधानी रांची में विरोध मार्च निकाला.

कांग्रेस महिला मोर्चा ने जवाबी नारे लगाये

इसके जवाब में, कांग्रेस महिला मोर्चा ने भी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया.

भाजपा महिला मोर्चा ने माफी की मांग करते हुए किया प्रदर्शन

भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य यहां जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में एकत्रित हुईं और श्रद्धानंद चौक स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय की ओर कूच किया. इन भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यहां कांग्रेस कार्यालय के पास माफीनामे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

महिला मोर्चा का आरोप- पुलिस ने पीटा, पुलिस का इनकार

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा, ‘हम यात्रा के दौरान की गयी टिप्पणी के लिए राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हैं.’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शनकारियों की पिटाई की. हालांकि, पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया है.

इसे भी पढ़ें

पटना में राजद सुप्रीमो से मिले हेमंत सोरेन, बोले- संघर्ष और न्याय की राजनीति के प्रतीक हैं लालू प्रसाद

पटना में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ रैली में गरजे हेमंत सोरेन, कहा- हमारा वोट संविधान की रक्षा करता है

जेजेएमपी के जोनल कमांडर समेत 9 उग्रवादियों ने किया सरेंडर, पुलिस का दावा- लातेहार से उग्रवाद का हुआ खात्मा

छत्तीसगढ़ की छात्रा ने रांची में आत्महत्या की, हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से झूली

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन