छत्तीसगढ़ की छात्रा ने रांची में आत्महत्या की, हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से झूली

Updated:
विज्ञापन

Suicide (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Suicide in Ranchi: रांची में स्नातक की पढ़ाई कर रही सेंट जेवियर्स की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सोमवार को अपने हॉस्टल के कमरे में वह फंदे से झूलती मिली. सेंट जेवियर स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. मृतका के माता-पिता घटना की सूचना दे दी गयी है.

विज्ञापन

Suicide in Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. छात्रा ने लालपुर थाना क्षेत्र में स्थित अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली. सोमवार को स्कूल प्रबंधन के जैसे ही छात्रा की आत्महत्या की सूचना मिली, उसने पुलिस को सूचना दी. छत्तीसगढ़ की यह छात्रा रांची के सेंट जेवियर कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

छात्रा के परिजनों को दी गयी सूचना

पुलिस को छात्रा के कमरे से एक सुसाइडल नोट मिला है. इसमें उसने लिखा है कि घरेलू परेशानियों और पारिवारिक विवादों की वजह से आत्महत्या कर रही है. छात्रा की मौत के बारे में उसके परिवार को सूचना दे दी गयी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें

अगस्त में सामान्य से 13 फीसदी कम बरसा मानसून, सितंबर के पहले दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

कमजोर पड़ा मानसून, डालटनगंज से गुजर रहा ट्रफ, 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी आंधी, वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola