झारखंड की राजनीति में Coronavirus से खतरनाक हो गये हैं कांग्रेस के इरफान अंसारी, बोले भाजपा प्रवक्ता

BJP leader calls Congress MLA Irfan Ansari more dangerous than Coronavirus. झारखंड (Jharkhand) प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल (Deen Dayal Baranawal) ने कहा है कि जामताड़ा (Jamtara) के विधायक और झारखंड प्रदेश कांग्रेस (Jharkhand State Congress) के कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी (Irfan Ansari) कभी दूसरे दल के विधायक को कुत्ता कहते हैं, तो कभी पागल. इरफान कभी स्पीकर (Speaker) पर माइक फेंकते है, तो कभी किसी पर चप्पल फेंक देते हैं. यह दर्शाता है कि वह राजनीति (Politics) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से भी खतरनाक बनते जा रहे हैं.
रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने कांग्रेस के एक विधायक को कोरोना वायरस (Coronavirus) से भी खतरनाक बता दिया है. झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने कहा है कि जामताड़ा के विधायक और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इरफान अंसारी कभी दूसरे दल के विधायक को कुत्ता कहते हैं, तो कभी पागल. इरफान कभी स्पीकर पर माइक फेंकते है, तो कभी किसी पर चप्पल फेंक देते हैं. यह दर्शाता है कि वह राजनीति में कोरोना वायरस से भी खतरनाक बनते जा रहे हैं.
श्री बरनवाल ने कहा कि इस बात की आशंका बलवती होती जा रही है कि इरफान अंसारी कभी किसी पर हमला कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि मंदिर जैसी विधानसभा इरफान अंसारी के आचरण से दूषित हो रही है. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को सलाह दी कि इससे पहले कि इरफान अंसारी कोई बड़ी घटना को अंजाम दे दें, उनकी विधायकी रद्द कर दें. इतना ही नहीं, प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि किसी अच्छे अस्पताल में ‘सरकारी खर्च’ पर कांग्रेस विधायक का इलाज कराना चाहिए.
भाजपा प्रवक्ता ने विधानसभा की कार्यवाही ठप होने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को ही जिम्मेदार ठहराया. श्री बरनवाल ने कहा कि सीपी सिंह पूर्व मंत्री हैं. वह विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं. राजधानी रांची के एक सम्मानित विधायक हैं. उम्र में भी इरफान अंसारी से बड़े हैं. उन्हें ‘पागल’ कहना किसी श्री सिंह का घोर अपमान है. यह आपत्तिजनक शब्द है. इसकी जितनी भर्त्सना की जाय कम है.
श्री बरनवाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष पंच परमेश्वर की तरह हैं. उन्हें राजनीति से ऊपर उठकर बाबूलाल मरांडी को प्रतिपक्ष का नेता घोषित कर सदन को सुचारु रूप से चलाने की पहल करनी चाहिए, ताकि झारखंड की जनता के कल्याणार्थ विधानसभा में फैसले लिये जा सकें. उल्लेखनीय है कि इरफान अंसारी ने बुधवार (4 मार्च, 2020) को झारखंड के वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह को ‘पागल’ कह दिया था. इस मुद्दे पर गुरुवार (5 मार्च, 2020) को विधानसभा में भी जमकर हंगामा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




