भाजपा चली गांव की ओर : बोले बाबूलाल मरांडी- लोकसभा व झारखंड विधानसभा चुनावों में सीटों का रिकॉर्ड बनाएंगे

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की कोशिश लगातार की जा रही है. पीएम मोदी सरकार के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत होता जा रहा है.
लोकसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गांव चलो अभियान की शुरुआत करने का ऐलान किया है. इस अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला बुधवार (24 जनवरी) को रांची में हुई. कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित को समर्पित रही है. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय शुरू हुई विकास यात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वट वृक्ष का रूप ले लिया है. आज मोदी सरकार गांव व गरीब को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है.
झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की कोशिश लगातार की जा रही है. पीएम मोदी सरकार के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत होता जा रहा है. जनता भाजपा को समर्थन देने के लिए समय का इंतजार कर रही है. हम ‘गांव चलो अभियान’ के तहत जनता के बीच जाएंगे. उन्हें मजबूत भारत, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत बनाने के संकल्प का निमंत्रण देंगे. उन्होंने कहा कि जनसंपर्क का बड़ा अभियान है- गांव चलो अभियान. इस अभियान के तहत आप खुद को गांव से जोड़ें और गांव को भाजपा से जोड़ें.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता पिछले चुनाव से ज्यादा मत देकर भाजपा को और मजबूत करेगी. जनता के आशीर्वाद से वर्ष 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सीटों के मामले में भी भाजपा रिकॉर्ड बनाएगी. उन्होंने कहा कि देश और झारखंड प्रदेश में मजबूत सरकार भी बनाएगी.
Also Read: लोकसभा चुनाव से पहले समाजसेवी शंकर दुबे समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल, बाबूलाल मरांडी ने किया स्वागत
‘गांव चलो अभियान’ के चार राज्यों (बिहार, झारखंड, ओडिशा, और छत्तीसगढ़) के प्रभारी दीपक प्रकाश ने कहा कि गांव चलो अभियान सर्वव्यापी, सर्व समावेशी, सर्व स्पर्शी भाजपा के प्रत्यक्ष दर्शन का अभियान है. सबका साथ, सबका विकास हमारा मंत्र है. गांव चलो अभियान सर्व समाज से जुड़ने और जोड़ने का अभियान है. कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने का अभियान है. यह अभियान एक बार फिर मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने का अभियान है.
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समर्थन में स्वतःस्फूर्त वातावरण है. पूरा देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ है. सभी वर्गों, क्षेत्रों के विकास के साथ आज भारत का सांस्कृतिक गौरव भी प्रतिष्ठित और महिमामंडित हुआ है.
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने गांव चलो अभियान की विस्तृत जानकारी दी. कहा कि भारत की आत्मा गांव में निवास करती है. ग्रामीण विकास से ही विकसित भारत का सपना पूरा किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता मोदी के दूत बनकर घर-घर जाएं. प्रत्येक परिवार भाजपा परिवार बने, इसका हम सब प्रयास करें. कोई छूटे नहीं, कोई टूटे नहीं.
Also Read: लोकसभा चुनाव : बालमुकुंद सहाय रांची, प्रदीप वर्मा जमशेदपुर के प्रभारी, बीजेपी ने संयोजकों की भी जारी की लिस्ट
कर्मवीर सिंह ने कहा कि 4 फरवरी से 11 फरवरी तक भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ता हर गांव में पहुंचेंगे. प्रत्येक प्रवासी की सूची तैयार की जा रही है. प्रदेश की कार्यशाला की तरह जिलों और मंडलों में कार्यशाला होगी. इस अभियान में पार्टी के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे. 24 घंटे गांव में ही रहकर अभियान को सफल बनाएंगे.
उन्होंने कहा कि प्रवासी कार्यकर्ता संपर्क, संवाद के माध्यम से मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे. साथ ही बूथ स्तर पर सांगठनिक मजबूती के लिए भी कार्य करेंगे. कहा कि अभियान में बूथ समिति की बैठक, नव मतदाताओं से संपर्क, मतदाता सूची निरीक्षण, नए पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क, जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं से संपर्क, गांव के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं से संपर्क, मठ मंदिरों से संपर्क, दलित, आदिवासी बस्तियों में संपर्क, शहीद परिवारों से संपर्क जैसे कार्यक्रम में शामिल होंगे.
Also Read: झारखंड: ‘मेरा पहला वोट नरेंद्र मोदी को’ पहली बार वोट करने वाले वोटरों का होगा नारा, बोले बाबूलाल मरांडी
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, विकास प्रीतम, जवाहर पासवान, लुइस मरांडी, बड़कुंवर गगराई, अशोक भगत, कालीचरण सिंह, आरती कुजूर, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री गणेश मिश्र, मुनेश्वर साहू, सरोज सिंह, नंद जी प्रसाद, दुर्गा मरांडी, सुनीता सिंह, मुन्ना मिश्र, दिलीप वर्मा, मनोज बाजपेई, सीमा पासवान, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, मनीष जायसवाल, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




