Rajya Sabha Election : झारखंड से भाजपा उम्मीदवार दीपक प्रकाश 13 मार्च को करेंगे नामांकन

bjp candidate from jharkhand deepak prakash to file nomination on 13 march : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) 13 मार्च को राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) के लिए नामांकन पत्र (Nomination) भरेंगे. भाजपा (BJP) ने बुधवार को दीपक प्रकाश को झारखंड (Jharkhand) से राज्यसभा (Rajya Sabha) का उम्मीदवार घोषित किया था.
रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश 13 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरेंगे. भाजपा ने बुधवार को दीपक प्रकाश को झारखंड से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया था.
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय प्रमुख एवं महामंत्री अरुण सिंह द्वारा जारी सूची के अनुसार, झारखंड से पार्टी ने प्रकाश को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है. इससे राज्यसभा में जाने का सपना संजोये पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बड़ा झटका लगा है.
राज्य में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होने हैं. इनमें से एक सीट के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने अध्यक्ष शिबू सोरेन को प्रत्याशी बनाया है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने बुधवार को अपना पर्चा भर दिया.
राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित करने पर दीपक प्रकाश ने कहा कि यह प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है. भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता भी उच्च पद और दायित्व को प्राप्त कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




