झारखंड : बीजेपी का 44वां स्थापना दिवस आज, लाखों कार्यकर्ता अपने घरों पर फहराएंगे पार्टी का झंडा

आज बीजेपी का 44वां स्थापना दिवस है. पीएम नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. वहीं, राज्य के लाखों के कार्यकर्ता अपने घरों में पार्टी का झंडा फहरायेंगे. रांची के पार्टी मुख्यालय में भी कई कार्यक्रम आयोजित है. इसकी तैयारी पूरी हो गयी है.
Jharkhand News: भारतीय जनता पार्टी गुरुवार छह अप्रैल को अपना 44वां स्थापना दिवस मनाएगी. झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुबह 8.30 बजे रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराएंगे. वहीं, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित लाखों कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहरायेंगे.
पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे. इसको देखते हुए सुबह 9.30 बजे प्रदेश कार्यालय सहित सभी जिला, मंडल एवं बूथों पर पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे.
दीवार पर बनेगा कमल निशान
पीएम मोदी के संबोधन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष दीवार पर कमल चिह्न बनाएंगे. इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गयी है.. कई कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.
दीपक प्रकाश ने कांग्रेस पर साधा निशाना
दूसरी ओर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने की मंत्रियों को सार्वजनिक अपमानित किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री से उनके कैबिनेट के कितने मंत्री विफल हैं स्पष्ट करने को कहा है. बता दें प्रभात खबर संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने राज्य में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के कामकाज पर सवाल उठाते हुए बदलने की बात कही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Ranjan
Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




