धरती आबा को श्रद्धांजलि देने के बाद सुदेश महतो ने सरकार पर बोला हमला, कहा- जल-जंगल-जमीन की लूट थमी नहीं

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ सुदेश महतो, Pic Credit- X Handle- AJSU Party
Birsa Munda Jayanti: आजसू पार्टी के नेताओं ने धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कोकर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में सुदेश महतो ने झारखंड गठन के अधूरे उद्देश्यों, जल-जंगल–जमीन की समस्याओं और राज्य की वर्तमान व्यवस्थागत कमजोरियों पर सवाल उठाये. कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.
Birsa Munda Jayanti, रांची : आजसू नेताओं ने धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी. कोकर स्थित समाधि स्थल पर सोमवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये. उनके साथ मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे.
झारखंड गठन का मूल उद्देश्य आज भी अधूरा : सुदेश महतो
सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड का गठन आदिवासी–मूलवासी के अधिकार, पहचान और सम्मान की रक्षा के उद्देश्य से हुआ था, पर आज भी वे मूल उद्देश्य अधूरे ही नजर आते हैं. महतो ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जिस आदर्श और सपनों के लिए उलगुलान किया, उन सपनों को साकार करने का संघर्ष आजसू पार्टी जारी रखेगी. उन्होंने सरकार की नीतियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों में समृद्ध यह प्रदेश नेतृत्व में आगे होना चाहिए था, लेकिन वर्तमान व्यवस्थात्मक कमजोरी ने राज्य को पिछड़ेपन की ओर धकेला है.
Also Read: मोरहाबादी मैदान में झारखंड स्थापना दिवस के जश्न के बीच CM हेमंत हुए भावुक, 2050 तक का बता दिया प्लान
जल, जंगल और जमीन की हेराफेरी नहीं रूकी है : सुदेश महतो
सुदेश महतो ने आरोप लगाया कि जल, जंगल और जमीन की हेराफेरी रुकी नहीं है. डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि आजसू ने बिरसा मुंडा की विचारधारा को आधार बनाकर झारखंड आंदोलन को आगे बढ़ाया, पर आज युवा दिशाहीन हो रहे हैं और माफियाओं का दबदबा बढ़ रहा है. उन्होंने कोयला व बालू की अवैध लूट पर चिंता व्यक्त की और सरकार से सख्ती की मांग की. केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि आंदोलन में शामिल हजारों युवाओं ने अपने भविष्य की कुर्बानी दे दी, फिर भी आज आंदोलनकारियों की सुध न लेने और कुछ फर्जी आरोपों को बढ़ावा देने की प्रवृत्ति देखी जा रही है.
कार्यक्रम में कौन कौन लोग शामिल रहे
कार्यक्रम में केंद्रीय महासचिव दीपक महतो, मीडिया संयोजक परवाज खान, कुमुद वर्मा, हरीश कुमार, टिकैत महतो, संतोष महतो, शहजाद आलम, ओम वर्मा, बबलू महतो, ऋतुराज शाहदेव, प्रताप सिंह, चेतन शर्मा, अजित कुमार, सुरेंद्र लिंडा, प्रशांत महतो, विकास महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










