बिरसा मुंडा जयंती पर झारखंड समेत देश भर में होंगे कार्यक्रम, रांची-खूंटी आयेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Birsa Munda Birthday|President Draupadi Murmu Jharkhand Visit|राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव में उनके मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी. खूंटी ग्राम में एक जनसभा का आयोजन होगा, जहां राष्ट्रपति जनजातीय महिला स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगी.
Birsa Munda Birthday: केंद्र सरकार ने पिछले साल 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी. इस साल जनजातीय गौरव दिवस देश स्तर पर मनाया जायेगा. इसके लिए जनजाति मंत्रालय ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है. इस योजना के तहत आदिवासी मामलों के मंत्रालय ने झारखंड सरकार के साथ मिलकर खूंटी में एक व्यापक कार्यक्रम का आयोजन करेगी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव में उनके मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी. खूंटी ग्राम में एक जनसभा का आयोजन होगा, जहां राष्ट्रपति जनजातीय महिला स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगी. गौरतलब है कि देश के इतिहास और संस्कृति में जनजातीय समुदायों के योगदान को याद करने और आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत व राष्ट्रीय गौरव के संरक्षण के लिए प्रेरित करने के लिए 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला केंद्र सरकार ने किया है.
Also Read: Birsa Munda Punyatithi 2022: शहीद ग्राम विकास योजना से बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू की कितनी बदली तस्वीर
राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले इस आयोजन में 15 नवंबर को उपराष्ट्रपति जगदपी धनखड़ संसद भवन में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और अन्य नेताओं की मौजूदगी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे. इसके अलावा कई राज्यों की राजधानियों और अन्य शहरों में राज्य सरकारें और राज्य जनजातीय अनुसंधान संस्थानों के सहयोग से युवाओं और जनजातीय कलाकारों के मार्च आयोजन होगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगोष्ठी, निबंध लेखन, गीत, नृत्य, खेल, चित्रकला प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे.
देश भर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आदिवासियों की आय बढ़ाने के लिए जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर ट्राइफेड जनजातीय उत्पादों पर अखिल भारतीय कार्यक्रमों का आयोजन करेगा. इंदौर में 15 से 27 नवंबर तक ग्रामीण हाट आदि महोत्सव का आयोजन होगा. वहीं 15 से 21 नवंबर तक भुवनेश्वर के एकमरा हाट में आदि बाजार का आयोजन, 15 से 21 नवंबर तक दक्षिण गुवाहाटी के लखीधर बोरा क्षेत्र डिगली पुखुरी में एक और आदि बाजार, पुडुचेरी में 15 से 21 नवंबर तक क्राफ्ट बाजार में एक आदि बाजार, 15 से 21 नवंबर तक देहरादून में चकराता रोड पर वन अनुसंधान संस्थान में एक आदि बाजार और 15 से 24 नवंबर तक कोलकाता में भारतीय संग्रहालय में एक आदि चित्र कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
Also Read: Birsa Munda Birth Anniversary: बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलीहातू पहुंचे CM हेमंत, कई योजनाओं की शुरुआत
अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस मौके पर 392 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की एक शृंखला के साथ इन कार्यक्रमों का एक कैलेंडर भी जारी किया जायेगा. 15 नवंबर को निबंध लेखन, 6 नवंबर को पोस्टर मेकिंग, 17 नवंबर को नृत्य, 18 नवंबर को स्क्रिप्ट, 19 नवंबर को कविता और गीत, 21 नवंबर को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा. साथ ही भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान विषय पर सेमिनार और वेबिनार का आयोजन किया जायेगा.
नयी दिल्ली से ब्यूरो की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




