ePaper

बर्ड फ्लू से बचाव को लेकर बिरसा जैविक उद्यान का पक्षी प्रभाग 15 दिनों के लिए बंद

Updated at : 04 May 2024 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
बर्ड फ्लू से बचाव को लेकर बिरसा जैविक उद्यान का पक्षी प्रभाग 15 दिनों के लिए बंद

बर्ड फ्लू के कोई लक्षण नहीं पाये गये हैं. फिर भी सुरक्षा को देखते हुए बंद किया गया है.

विज्ञापन

ओरमांझी. बर्ड फ्लू से बचाव को लेकर भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान के पक्षी प्रभाग को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है. पक्षी प्रभाग के मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग कर नोटिस चस्पा कर दिया गया है. इसमें लिखा गया है अपरिहार्य कारणों से पक्षी प्रभाग को बंद किया गया है. बर्ड फ्लू से बचाव व सतर्कता को लेकर उद्यान प्रशासन चौकस है. भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान के निदेशक जब्बर सिंह के अनुसार, बर्ड फ्लू से बचाव के लिए उद्यान के पक्षी प्रभाग को 15 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. इस दौरान उद्यान घूमने आने वाले पर्यटक रंग-बिरंगे पक्षियों को नहीं देख पायेंगे. उद्यान के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओम प्रकाश साहू ने बताया कि बर्ड फ्लू के कोई लक्षण नहीं पाये गये हैं. फिर भी सुरक्षा को देखते हुए कीपर्स से ग्लव्स लगाकर काम कराया जा रहा है. पक्षी केजों में प्रतिदिन दो बार एंटी वायरल दवा का छिड़काव व पाथवे पर चूना का छिड़काव किया जा रहा है. पक्षियों के खान-पान में भी बदलाव किया गया है. पक्षियों को मौसमी फल दिया जा रहा है. साथ ही विटामिन बी कॉम्प्लेक्स व ग्लूकोज दिया जा रहा है. नमूना जांच के लिए कोलकाता सैंपल भेजा गया है. उद्यान में कोई बीमारी के लक्षण नहीं पाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola