सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
एनएच-75 में ब्राम्बे साईं अस्पताल के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी.
विज्ञापन
मांडर.
एनएच-75 में ब्राम्बे साईं अस्पताल के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी. जबकि दूसरा युवक घायल हो गया. मृतक की पहचान चोरेया के उरांव टोली निवासी सुशील उरांव (38) के रूप में की गयी है. वहीं चोरेया का ही संदीप उरांव (27) घायल हो गया है. जिसका इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया. दुर्घटना दोपहर करीब एक बजे की है. बताया जा रहा है कि सुशील उरांव व संदीप उरांव रातू के मखमन्दरो बाजार से अपनी केटीएम बाइक से चोरेया जा रहे थे. इसी क्रम में तेज रफ्तार के कारण उनकी बाइक सड़क के डिवाइडर से टकरा गयी. सुशील उरांव बाइक से दूर फेंका गया और सिर में लगी गंभीर चोट से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार सुशील उरांव पिता स्व साधु उरांव विवाहित था और गांव में खेतीबारी करता था.मांडर 1, मृतक का फाइल फोटो.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










