ePaper

Bijli Bill Notice: क्या HEC में पसर जाएगा अंधेरा? JBVNL ने मांगे 240 करोड़, 15 दिनों की दी मोहलत

Updated at : 20 Feb 2025 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
HEC

HEC

Bijli Bill Notice: जेबीवीएनएल ने एचईसी से बिजली बकाया मद में 240 करोड़ रुपए मांगे हैं. नोटिस जारी कर जेबीवीएनएल ने कहा है कि बिजली बिल दें, नहीं तो 15 दिनों में बिजली काट देंगे.

विज्ञापन

Bijli Bill Notice: रांची-एचईसी पर जेबीवीएनएल का बिजली मद में 240 करोड़ रुपये बकाया हो गया है. फरवरी में रांची के अधीक्षण अभियंता डीएन साहू ने एचईसी को नोटिस भेजकर बिजली काटने की चेतावनी दी है. उन्होंने नोटिस में लिखा है कि एचईसी पर लगातार बकाया बढ़ता जा रहा है. फरवरी माह में बकाया बढ़कर 240 करोड़ रुपये हो गया है.

तीन साल का बकाया हो गया है 240 करोड़


एचईसी प्रतिदिन जेबीवीएनएल से लगभग 10 मेगावाट बिजली लेती है. इस कारण तीन वर्षों में एचईसी का बिजली बिल का बकाया बढ़ कर 240 करोड़ रुपये हो गया है. इस संबंध में जेबीवीएनएल की ओर से बताया गया कि सभी बकायेदारों को नोटिस भेजा जा रहा है. ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जिनके यहां लंबे समय से बिजली बिल बकाया है. बकाया का भुगतान नहीं करने पर उनकी बिजली काटी जायेगी.

तीन साल पहले भी काटी गयी थी बिजली

तीन साल पहले भी 111 करोड़ रुपये बकाया होने के कारण एचईसी की बिजली काट दी गयी थी. हालांकि, उस वक्त एचइसी के सख्त रुख और जवाबी कार्रवाई की धमकी पर 24 घंटे में ही बिजली बहाल कर दी गयी थी. तब जेबीवीएनएल की ओर से एचईसी को पांच जनवरी 2021 को आखिरी नोटिस जारी किया गया था. इसके बाद बिजली काटी गयी थी. तब कंपनी की ओर से कहा गया था कि इतनी बड़ी कंपनी का उत्पादन ऐसे ठप नहीं किया जा सकता है. एचईसी परिसर में कई पावर सबस्टेशन हैं, जहां से बिजली की आपूर्ति की जाती है. अगर बिजली काटी गयी, तो कंपनी भी अपने परिसर में स्थित पावर सबस्टेशनों से आपूर्ति बंद करा देगी. इसके साथ ही नये सिरे से लीज का निर्धारण करेगी. इसके बाद जेबीवीएनएल को आपूर्ति शुरू करनी पड़ी थी.

ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री रामदास सोरेन की बड़ी घोषणा, सरकारी शिक्षकों की होगी बंपर बहाली

ये भी पढ़ें: झारखंड में कलयुगी बेटे की करतूत, बीमार मां को भगवान भरोसे छोड़कर चला गया महाकुं‍भ, प्लास्टिक चबा रही थीं बुजुर्ग

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola