ePaper

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर बोले-बनाना है सपनों का भारत

Updated at : 08 Sep 2022 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर बोले-बनाना है सपनों का भारत

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ओर से राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गयी है. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से झारखंड की राजधानी रांची में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत पदयात्रा की गयी.

विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ओर से राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गयी है. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से झारखंड की राजधानी रांची में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत पदयात्रा की गयी. कांग्रेस मुख्यालय से शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक होते हुए शहीद स्मारक तक पदयात्रा पहुंची. भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शहीद स्थल पर माल्यार्पण किया गया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह यात्रा इतिहास लिखेगी. यह पदयात्रा एकता की ताकत दिखाने, कदम से कदम मिलाने और सपनों का भारत बनाने के लिए है. यह पूरे देश की यात्रा है.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि आज जो सामाजिक ध्रुवीकरण जाति, कपड़ा, भोजन के नाम पर किया जा रहा है, वो लोकतंत्र के लिए ख़तरनाक है. आर्थिक चुनौतियां, आर्थिक विषमताएं, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनैतिक तनाव है. जब आर्थिक समस्याएं हैं, सामाजिक चुनौतियां हैं, राजनीति में भी बड़ी गंभीर समस्याएं हैं, तो इस संदर्भ में इस पृष्ठभूमि में हम सभी की उपस्थिति में भारत जोड़ो यात्रा पर विचार हुआ.

Also Read: बुंडू अनुमंडल के 19वें स्थापना दिवस पर बोले SDO अजय कुमार साव, सिविल कोर्ट ‍‍‍व जेल का होगा जल्द निर्माण

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि आज जो सामाजिक ध्रुवीकरण जाति, कपड़ा, भोजन के नाम पर किया जा रहा है, वो लोकतंत्र के लिए ख़तरनाक है. आर्थिक चुनौतियां, आर्थिक विषमताएं, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनैतिक तनाव है. जब आर्थिक समस्याएं हैं, सामाजिक चुनौतियां हैं, राजनीति में भी बड़ी गंभीर समस्याएं हैं, तो इस संदर्भ में इस पृष्ठभूमि में हम सभी की उपस्थिति में भारत जोड़ो यात्रा पर विचार हुआ.

कांग्रेस विधायक दल के उपनेता प्रदीप यादव ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का मकसद है देश को एक करना. आर्थिक विषमताएं महंगाई, बेरोजगारी एवं जीएसटी के कारण बढ़ी हैं. भारत टूट रहा है और पहला कारण टूटने का है आर्थिक विषमताएं. इसलिए देश को जोड़ने की जरूरत है. पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुखेदव भगत, अनादि ब्रह्म, केशव महतो कमलेश, रमा खलखो , रवीन्द्र सिंह, सुनील सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ राकेश किरण महतो, डॉ एम तौसीफ, आभा सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, सतीष पॉल मुंजनी, ईश्वर आनंद, गजेन्द्र सिंह, सुरेश बैठा, शमशेर आलम, नेली नाथन, आदित्य विक्रम जायसवाल, केदार पासवान, अमरेन्द्र सिंह, बबलु शुक्ला, अजय नाथ शाहदेव, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, सलीम खान, शशि भूषण राय, सुरेन्द्र सिंह, विनय सिन्हा दीपू, राजन वर्मा, एनूल हक, बेलस तिर्की, चन्द्रशेखर शुक्ला, जमील खान, जगरनाथ साहु, छोटू सिंह, जितेन्द्र त्रिवेदी, मदन महतो, गुजजार अहमद, प्रिंस बट्ट, अजय सिंह, दीपक ओझा, सुरेन्द्र साहु, नितिन सिरमौर्य, सजल चौबे, अजय चौधरी, सुन्दरी तिर्की, मेहुल प्रसाद, निवारण, राजीव नारायण प्रसाद, मनीष कुमार, मोजिबुल्लाह, शहीद अहमद, वेद प्रकाश तिवारी, धमेन्द्र सिंह, राजेश चन्द्र राजू समेत अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola