Political news : भाजयुमो रांची महानगर ने निकली तिरंगा यात्रा, बाबूलाल व कर्मवीर सिंह सहित कई नेता हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन
Political news : भाजयुमो रांची महानगर ने निकली तिरंगा यात्रा, बाबूलाल व कर्मवीर सिंह सहित कई नेता हुए शामिल

तिरंगा यात्रा रेडियम रोड, कचहरी रोड व शहीद चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक तक पहुंची.

विज्ञापन

रांची.

भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर ने बुधवार को राजधानी में तिरंगा यात्रा निकाली. इसकी शुरुआत शहीद संकल्प शुक्ला वाटिका से हुई. तिरंगा यात्रा रेडियम रोड, कचहरी रोड व शहीद चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक तक पहुंची. यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया, जिनके हाथों में तिरंगा था. वे भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगा रहे थे. यात्रा में शामिल युवा 920 फीट लंबा तिरंगा लिये हुए थे. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने किया. मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि तिरंगा यात्रा अद्भुत और अद्वितीय है. स्वतंत्रता के उत्सव का जश्न भी रांची की सड़कों पर दिख रहा है.

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा से यह संदेश गया है कि समाज का नेतृत्व आज महिलाएं भी किसी न किसी रूप में कर रही हैं. तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं. सांसद आदित्य साहू ने स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी से अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने का आग्रह किया. कार्यक्रम में भाजपा नेता गणेश मिश्रा, शशांक राज, हेमंत दास,वरुण साहू, रमेश सिंह, संदीप वर्मा, केके गुप्ता, अमित सिंह, रोशन साहू, बलराम सिंह, बसंत दास, जितेंद्र वर्मा, राहुल चौधरी, पवन पासवान, सतीश सिंह, बब्बन बैठा, संजय महतो, प्रिंस कुमार, सचिन साहू, रंजीत नाथ शाहदेव, धर्मेंद्र शुक्ला आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Kumar

लेखक के बारे में

By Rajiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola