ePaper

रांची में फिर शुरू होगी बेकन फैक्ट्री, मिलेट कैफे भी खुलेगा, तेलंगाना से लौटकर बोलीं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

Updated at : 03 May 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
Shilpi Neha Tirkey press conference

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करतीं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

Jharkhand News: तेलंगाना दौरे से लौटने के बाद झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज रांची के नेपाल हाउस में पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि रांची में बंद पड़ी बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित किया जाएगा. इसके लिए बहुत जल्द MoU किया जाएगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में मिलेट कैफेटेरिया खोलने की भी योजना है. इसके लिए भी MoU किया जाएगा.

विज्ञापन

Jharkhand News: रांची-झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि रांची में बंद बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने के लिए बहुत जल्द MoU किया जाएगा. राष्ट्रीय मांस अनुसंधान केंद्र की भूमिका इस फैक्ट्री के संचालन में नॉलेज पार्टनर की होगी. बंद बेकन फैक्ट्री में जंग लग चुकी मशीनों को बदला जाएगा. झारखंड में मिलेट कैफेटेरिया भी खोलने की योजना है. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने नेपाल हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 28 से 30 अप्रैल तक तेलंगाना का दौरा झारखंड के किसानों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहा.

पर्ल कल्चर को बढ़ावा देने के लिए हजारीबाग का हुआ है चयन


मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड में शूकर पालन से जुड़े लोगों की संख्या काफी ज्यादा है. एक समय था जब बेकन फैक्ट्री में काम करने वालेकर्मी अध्ययन के लिए डेनमार्क तक जा चुके हैं. आज इतिहास के पन्नों में दर्ज बेकन फैक्ट्री को फिर से पुनर्जीवित करने के लिए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने पहल की है. नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड इस दिशा में सहयोग करने को तैयार है. केंद्र सरकार ने पर्ल कल्चर को बढ़ावा देने के लिए हजारीबाग जिला को चुना है. राज्य के 100 किसानों को विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजे जाने की कागजी प्रक्रिया शुरू हो गयी है. सीआईएफए भुनेश्वर में किसानों के साथ-साथ मत्स्य विभाग के पदाधिकारी प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा. इसका उद्देश्य मत्स्य पालन के क्षेत्र में नई विधि को अपनाना और उत्पादन को बढ़ाना है.

झारखंड में मिलेट कैफेटेरिया बनाने की है योजना

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड में मोटे अनाज के उत्पादन के लिए इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च सेंटर के मॉडल को अपनाने की जरूरत है. राज्य की गठबंधन वाली सरकार मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 3 हजार रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दे रही है. इसका असर भी मोटे अनाज के उत्पादन में दोगुना वृद्धि के रूप में दिखने लगा है. आज इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च के द्वारा मोटे अनाज से 40 प्रोडक्ट को तैयार किया जा रहा है. झारखंड में आने वाले समय में मिलेट कैफेटेरिया बनाने की योजना है. इसके लिए भी एक MoU किया जाएगा . किसान सोचते हैं कि मोटे अनाज की खेती से उनको फायदा नहीं होगा, लेकिन अब ऐसा नहीं है. बाजार में मोटे अनाज की मांग लगातार बढ़ रही है. किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल सके, इस ओर सरकार ध्यान दे रही है. मूल्य संवर्धन की दिशा में बहुत काम करने की जरूरत है.

तेलंगाना की तह झारखंड के अधिकारी भी अपना दायित्व समझें-मंत्री

मंत्री ने कहा कि झारखंड में मडुआ के उत्पादन में बेहतर काम हुआ है. रांची के सी पार्क से जुड़े FPO/महिला समूह को प्रशिक्षण देने की योजना है. इसके लिए इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च संस्थान को प्रस्ताव तैयार कर देने को कहा गया है. मोटे अनाज से जुड़े प्रोडक्ट को तैयार करने के लिए छोटी- छोटी प्रोसेसिंगयूनिट खोलने की योजना है. तेलंगाना में अधिकारियों का राज्य के प्रति प्रेम और समर्पण देख कर अच्छा लगा. झारखंड के अधिकारियों को भी अपने दायित्व और राज्य के प्रति जवाबदेही समझने की जरूरत है. अपनी जिम्मेवारी का बेहतर तरीके से निर्वहन कर अधिकारी झारखंड के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में बड़ा हादसा, मेडिकल वार्ड का छज्जा गिरने से तीन मरीज दबे

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola