Babulal Marandi के मन में अब भी है इस बात का दर्द, प्रभात खबर से बातचीत में खोला राज

Babulal Marandi: राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने शुक्रवार को भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की जगह ली.
आनंद मोहन
Babulal Marandi: झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को जुलाई 2023 में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी थी. लगभग ढाई साल तक वह प्रदेश अध्यक्ष रहे. नवनियुक्त अध्यक्ष आदित्य साहू के पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने प्रभात खबर से बातचीत की. श्री मरांडी ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने मुझे जो जवाबदेही दी थी, मैंने पूरी निष्ठा के साथ निभाया. हमारी कोशिश रही कि संगठन मजबूती से काम करे, लेकिन, मन में एक कसक रह गयी कि मेरे अध्यक्ष रहते विधानसभा चुनाव का परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा. श्री मरांडी ने कहा कि अब आदित्य साहू के नेतृत्व में पूरी ताकत के साथ काम करना है.
भाजपा का वोट बैंक बिगड़ा नहीं है
यह पूछने पर कि भाजपा के साथ कई वर्ग और जातियों का समीकरण गड़बड़ाया है. श्री मरांडी ने कहा कि ऐसा नहीं है. पिछला विधानसभा चुनाव हम जरूर हार गये, लेकिन हमारा वोट बैंक नहीं बिखरा है. आदिवासी हो या गैर आदिवासी, हमारे साथ हैं. वर्ष 2014 व 2019 में जो वोट हमें मिले, वही वोट इस बार भी रहा. हम नये वोट नहीं बढ़ा पाये और विपक्ष के वोटर एग्रेसिव रहे. यह पूछने पर कि केंद्र में भाजपा नयी पीढ़ी को मौका दे रही है, झारखंड में युवा चेहरे की कमी दिखती है. श्री मरांडी ने कहा कि ऐसा नहीं है. जनसंघ काल से लेकर अटल-आडवाणी के जमाने में भी युवाओं को मौका दिया जाता रहा है.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सेकेंड और थर्ड फेज के नेताओं को हमेशा तैयार करती रही है. इसी से संगठन जीवंत रहता है. एक ही चेहरा से पार्टी नहीं चलती है, इसका परिणाम वामपंथ ने देखा है. भाजपा तो मंडल स्तर पर 45 साल से ऊपर के लोगों को अध्यक्ष नहीं बना रही है. प्रदेश से केंद्र स्तर पर हमेशा दूसरी, तीसरी पीढ़ी के नेता आगे आते रहे हैं.
भाजपा नये लोगों को जवाबदेही दे रही है
यह पूछने पर कि राज्य में बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा का ही चेहरा दिखता हैं, इनके सामने कौन नये लोग हैं. श्री मरांडी ने कहा कि पार्टी में कई लोगों का बड़ा अनुभव है. संगठन से लेकर सरकार तक में ऐसे नेताओं का अनुभव रहा है. इसलिए ये चेहरे दिखते हैं. पार्टी में युवा चेहरा भी तैयार है. इनको अवसर मिलेगा, तो ये अपनी प्रतिभा जरूर दिखायेंगे. पार्टी नये लोगों को जवाबदेही दे रही है. आपको भी आने वाले समय में वे नये चेहरे दिख जाएंगे.
ये भी पढ़ें…
Dhanbad Special Story: बीआईटी सिंदरी में 4,500 स्टूडेंट्स पर सिर्फ 115 टीचर, 191 पोस्ट खाली
Rajarappa News: रजरप्पा में बोले नौसेना प्रमुख – हर चुनौती का पूरी कड़ाई से दिया जाएगा जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










