Jharkhand News: बाबूलाल मरांडी पर दलबदल की लटकी तलवार, विधायकी अब स्पीकर के हाथ में

बीजेपी के नेता बाबूलाल मरांडी पर दलबदल मामले में विधायकी की तलवार लटक रही है. स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने सुनवाई पूरी कर ली है. कभी भी इस मामले पर फैसला आ सकता है. वहीं प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के मामले में एक सितंबर को सुनवाई होगी.
रांची : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी पर दलबदल की तलवार लटक रही है़ 10वीं अनुसूची के तहत श्री मरांडी के खिलाफ मिली शिकायत पर स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने सुनवाई पूरी कर ली है़ 21 जनवरी 2021 से स्पीकर के न्यायाधिकरण में शुरू हुई सुनवाई मंगलवार को पूरी हो गयी है़ स्पीकर ने फैसला रिजर्व रख लिया है़ वह कभी भी इस मामले में फैसला सुना सकते हैं. वहीं विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के मामले में एक सितंबर को सुनवाई करेंगे़
बाबूलाल की ओर से अलग-अलग शिकायत पर पक्ष रख रहे अधिवक्ताओं ने कहा : इस मामले में प्रक्रिया ही पूरी नहीं हुई़ गवाही हुई ही नहीं, तो हम किस तरह से बहस कर सकेंगे़ न्यायाधिकरण प्रक्रिया का पालन नहीं कर रहा है़ आप जज हैं, इस तरह फैसला नहीं दे सकते हैं.
अधिवक्ताओं ने कहा : यह न्यायाधिकरण है, विधानसभा नहीं. लेकिन आप विधानसभा की तरह कार्यवाही चला रहे हैं. अधिवक्ता आरएन सहाय का कहना था : कानून सम्मत निर्णय हो़ मेरा या बाबूलाल की व्यक्तिगत क्षति नहीं होगी. कानून की क्षति होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




