झारखंड: बाबूलाल मरांडी ने नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी को दी बधाई, 18 अक्टूबर को रांची में होगा भव्य स्वागत

जमशेदपुर: नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी बुधवार (18 अक्टूबर) को रांची स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां उनका पार्टी पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया जायएगा. बाबूलाल मरांडी ने अमर कुमार बाउरी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता प्रदान किये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.
जमशेदपुर: नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी बुधवार (18 अक्टूबर) को रांची स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां उनका पार्टी पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया जायएगा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अमर कुमार बाउरी को झारखंड विधानसभा सचिवालय द्वारा नेता प्रतिपक्ष की मान्यता प्रदान किये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. आपको बता दें कि अमर बाउरी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सांगठनिक प्रवास पर हैं. वे 18 अक्टूबर की शाम चार बजे सेवा विमान से रांची हवाई अड्डा पहुंचेंगे.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने की मंगलकामना
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सदन में राज्य के लोक कल्याणकारी मुद्दों, जनहित के सवालों तथा हेमंत सरकार की विफलताओं को और मजबूती के साथ उजागर करेगी. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के सफल एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की.
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सांगठनिक प्रवास पर हैं अमर बाउरी
आपको बता दें कि अमर बाउरी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सांगठनिक प्रवास पर हैं. वे 18 अक्तूबर की शाम चार बजे सेवा विमान से रांची हवाई अड्डा पहुंचेंगे.
Also Read: झारखंड: पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी बने बीजेपी विधायक दल के नेता व विधानसभा सचेतक बने जेपी पटेल
बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा को दी थी सूचना
बीजपी विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी विधानसभा में प्रतिपक्ष को नेता होंगे. इससे संबंधित औपचारिकता मंगलवार को पूरी हुई. बीजेपी की ओर से सोमवार को विधानसभा को सूचित कर दिया गया था कि अमर कुमार बाउरी को विधायक दल का नेता चुना गया है. पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा को पत्र लिख कर बताया था कि पार्टी पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के तत्वावधान में पार्टी विधायक दल की बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से अमर कुमार बाउरी को विधायक दल का नेता चुना गया है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि वह विधानसभा में भाजपा की ओर से सभी उद्देश्यों के लिए कार्य करेंगे.
बाबूलाल मरांडी को नहीं दी थी नेता प्रतिपक्ष की मान्यता
झारखंड विधानसभा ने इस पत्र के आलोक में अमर कुमार बाउरी को प्रतिपक्ष का नेता के रूप में मान्यता देने की कार्रवाई भी शुरू कर दी थी. मंगलवार को अमर कुमार बाउरी को नेता प्रतिपक्ष की मान्ता दे दी गयी. उल्लेखनीय है कि विधानसभा में पिछले साढ़े तीन वर्षों से प्रतिपक्ष का नेता नहीं था. इससे पहले बाबूलाल मरांडी बीजेपी विधायक दल के नेता के रूप में चुने गये थे. विधानसभा ने बाबूलाल मरांडी पर दलबदल मामले का हवाला देते हुए प्रतिपक्ष का नेता की मान्यता नहीं दी थी.
झारखंड विधानसभा ने दो बार बीजेपी को लिखा था पत्र
झारखंड विधानसभा ने दो बार बीजेपी को पत्र लिख कर बाबूलाल मरांडी के अलावा किसी अन्य वरीय सदस्य को नामित करने को कहा था. अब अमर कुमार बाउरी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सारे विवाद पर विराम लग गया. लंबे अरसे के बाद झारखंड को नेता प्रतिपक्ष मिल गया.
Also Read: Dream 11 Team: ड्रीम इलेवन ने झारखंड के आठवीं पास सोनू को रातोंरात बनाया करोड़पति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




