अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बाबूलाल मरांडी ने जतायी चिंता

Updated:
विज्ञापन

Shibu Soren

Shibu Soren: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जतायी है. उन्होंने ईश्वर से शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. मालूम हो झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं.

विज्ञापन

Shibu Soren: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जतायी है. उन्होंने ईश्वर से शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शिबू सोरेन जी के अस्वस्थ होने की सूचना से मन अत्यंत चिंतित है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी बातों को रखा.

आपके शहर में

विज्ञापन

हालचाल जानने अस्पताल पहुंची थी राष्ट्रपति

मालूम हो झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं. दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. इसी बीच कल गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शिबू सोरेन का हालचाल जानने अस्पताल पहुंची थी. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन और मां रूपी सोरेन के साथ अस्पताल में ही हैं.

इसे भी पढ़ें

श्रावणी मेले की तैयारी तेज: 365 मीटर लंबे घाट निर्माण से लेकर रेलवे स्टेशन पर सुविधा विस्तार जारी

Rath Yatra: रथ मेला जाने वाले इन रास्तों पर वाहनों की नो एंट्री, जाना होगा पैदल या बदलना होगा रास्ता

40 लाख का खरीदा गया धान का बीज गुणवत्तापूर्ण नहीं, 1 हजार किसानों ने वापस मांगे पैसे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola